वेदेही राजपुत म प्र अंडर 15, टीम की कप्तान बनी, अंकुर अकादमी ने दिया म प्र को पांचवा कप्तान

0

भोपाल: अंकुर क्रिकेट अकादमी भोपाल ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को पांचवा कप्तान वेदेही राजपूत के रूप में दिया है। वैदेही जल्द ही अंडर 15 मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी करने जा रही हैं। अंकुर अकादमी ने इसके पहले आदित्य श्रीवास्तव अंडर 16,19, एव रणजी ट्रॉफी, श्रेयस सिंह अंडर 16,शिवम तिवारी अंडर 16,एव मन दुबे अंडर 16, मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी कर चुके हैं। आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी में एम पी एक मात्र बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन भी रहा है। जो एक रिकॉर्ड है।वेदेही राजपूत मूलतः पिपरिया की रहने वाली हैं,एव पिछले तीन वर्षों से भोपाल में रहकर अंकुर क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रहीं हैं।

वेदेही राजपूत पिछले वर्ष भी म प्र अंडर 15, टीम की सदस्य रहीं हैं और उनका प्रदर्शन शानदार रहा हैं। वेदेही नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधत्व करती हैं, वे इस बार बैटर एव विकेट कीपर के साथ मध्य प्रदेश अंडर 15, टीम के लिए कप्तानी करेंगी। उनके चयन पर नर्मदापुरम संभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ अनुराग मिश्रा, अंकुर अकादमी से ज्योति प्रकाश त्यागी, प्रदीप याग्निक,अजय मथुरिया ने बधाई एव शुभकामनाएँ दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here