CSK और GT के बीच IPL 2026 के दोनों मुकाबलों के वेन्यू बदले, चुनाव के कारण हुआ फैसला

0

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले जाने वाले दोनों मुकाबलों के वेन्यू में बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह फैसला गुजरात में होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए लिया है।

पहले शेड्यूल के अनुसार, दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 26 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद में खेला जाना था, जबकि दूसरा मैच 21 मई को रात 7:30 बजे चेन्नई में होना तय था। लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के तहत 26 अप्रैल का मैच चेन्नई में खेला जाएगा और यह दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं 21 मई का मुकाबला अब अहमदाबाद में रात 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल को नगर निगम चुनाव होने के कारण यह बदलाव किया गया है, ताकि सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रह सके।

दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात टाइटंस इस समय चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है और टीम नौवें स्थान पर है, जहां उन्हें चार में से सिर्फ एक जीत मिली है।

अब तक आईपीएल में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें दोनों ने चार-चार मैच जीतकर बराबरी बनाए रखी है। आईपीएल 2025 में दोनों के बीच हुए एकमात्र मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अहमदाबाद में गुजरात को 63 रनों से हराया था।

आगामी मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमें जल्द ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेंगी। चेन्नई मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर KKR की मेजबानी करेगी, जबकि गुजरात 17 अप्रैल को अहमदाबाद में KKR से खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here