एनएसटी न्यूज, भोपाल। भुवनेश्वर में 24 और 25 मार्च 2025 को आयोजित पहली नेशनल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अकादमी के एथलीट विनोद सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। विनोद सिंह ने 8 मिनट 16.93 सेकंड का समय निकालकर यह उपलब्धि हासिल की। पूरे मुकाबले के दौरान उन्होंने बेहतरीन लय और स्टैमिना का प्रदर्शन किया, जिससे वे कड़े प्रतिस्पर्धा के बीच दूसरे स्थान पर रहे। कोच और खेल प्रेमियों ने विनोद के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


