अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रियांशी प्रजापत को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति, प्रदेश में खुशी की लहर

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। उज्जैन के माधव गौशाला अखाड़ा से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रियांशी प्रजापत ने अपनी शानदार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें विशेष पदोन्नति देते हुए इंस्पेक्टर के पद से सम्मानित किया है। प्रियांशी प्रजापत की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ उज्जैन स्थित माधव गौशाला अखाड़ा परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश के लिए गौरव का अवसर प्रदान किया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के मार्गदर्शक और ओलंपियन अर्जुन अवार्डी पप्पू यादव पहलवान ने भी प्रियांशी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव और सचिव सुरेश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल परिवार और भोपाल जिला कुश्ती संघ की ओर से प्रियांशी प्रजापत को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here