नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले बात अगर वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इसमें टीम इंडिया के लिए फिलहाल खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मौजूद हैं। मजेदार की बात ये है कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर बने हुए हैं और वो भारत की तरफ से 2000 से ज्यादा चौके लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
चौके लगाने में सचिन नंबर-1, विराट कोहली रोहित शर्मा और सहवाग से आगे
सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में कुल 463 मैच खेले थे और इनमें उन्होंने 2016 चौके लगाए थे। सचिन ना सिर्फ भारत की तरफ से बल्कि वनडे प्रारूप में ओवरऑल भी सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 318 वनडे मैच खेले हैं और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 292 मैचों में 48 चौके लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान 251 मैचों में 1132 चौके लगाए थे।
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर- 2016 चौके
विराट कोहली- 1415 चौके
रोहित शर्मा- 1148 चौके
वीरेंद्र सहवाग- 1132 चौके
सौरव गांगुली- 1122 चौके
राहुल द्रविड़- 950 चौके
युवराज सिंह- 908 चौके
शिखर धवन- 842 चौके
एमएस धोनी- 826 चौके
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 622 चौके
सचिन नंबर-1, कोहली आगे; वनडे चौकों के टॉप-5 में रोहित शर्मा बाहर
वनडे में अगर बात ओवरऑल सबसे ज्यादा चौके लगाने की हो तो इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर सनत जयसूर्या मौजूद हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जबकि चौथे नंबर पर कुमार संगकारा मौजूद हैं। वहीं 5वें नंबर पर रिकी पोंटिंग मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा छठे स्थान पर मौजूद हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज
| बल्लेबाज | साल | मैच | पारी | नाबाद | रन | बेस्ट स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 0 | 4 | 6 |
| सचिन तेंदुलकर | 1989-2012 | 463 | 452 | 41 | 18426 | 200* | 44.83 | 21368 | 86.23 | 49 | 96 | 20 | 2016 | 195 |
| सनत जयसूर्या | 1989-2011 | 445 | 433 | 18 | 13430 | 189 | 32.36 | 14725 | 91.2 | 28 | 68 | 34 | 1500 | 270 |
| विराट कोहली | 2008-2026 | 318 | 306 | 48 | 15183 | 183 | 58.84 | 16062 | 94.52 | 55 | 80 | 19 | 1415 | 182 |
| कुमार संगकारा | 2000-2015 | 404 | 380 | 41 | 14234 | 169 | 41.98 | 18048 | 78.86 | 25 | 93 | 15 | 1385 | 88 |
| रिकी पोंटिंग | 1995-2012 | 375 | 365 | 39 | 13704 | 164 | 42.03 | 17046 | 80.39 | 30 | 82 | 20 | 1231 | 162 |
| एडम गिलक्रिस्ट | 1996-2008 | 287 | 279 | 11 | 9619 | 172 | 35.89 | 9922 | 96.94 | 16 | 55 | 19 | 1162 | 149 |
| रोहित शर्मा | 2007-2026 | 292 | 284 | 37 | 12120 | 264 | 49.06 | 12985 | 93.33 | 35 | 63 | 17 | 1148 | 381 |
| वीरेंद्र सहवाग | 1999-2013 | 251 | 245 | 9 | 8273 | 219 | 35.05 | 7929 | 104.33 | 15 | 38 | 14 | 1132 | 136 |
| क्रिस गेल | 1999-2019 | 301 | 294 | 17 | 10480 | 215 | 37.83 | 12019 | 87.19 | 25 | 54 | 25 | 1128 | 331 |
| सौरव गांगुली | 1992-2007 | 311 | 300 | 23 | 11363 | 183 | 41.02 | 15416 | 73.7 | 22 | 72 | 16 | 1122 | 190 |


