नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग में तेज गति से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है। टी20 क्रिकेट में खिलाड़ियों को उनकी स्ट्राइक रेट के आधार पर काफी हद तक आंका जाता है। आईपीएल के 19वें सीजन में भी कई धाकड़ और आक्रामक पारियां देखने को मिल सकती हैं, लेकिन अगर इस लीग में कम से कम 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट की बात करें, तो आंद्रे रसेल इस सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं।
आंद्रे रसेल बने स्ट्राइक रेट के बादशाह, सूची में पहले स्थान पर
आईपीएल में अब तक सबसे तेज स्ट्राइक रेट से बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ओवरऑल आंद्र रसेल पहले स्थान पर हैं जबकि भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग अब भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। हालांकि ओवरऑल सहवाग तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा, वैभव, यशस्वी जैसे बैटर्स के होते हुऐ भी सहवाग का अब तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने रहना चौंकाता है।
बतौर भारतीय सहवाग हैं नंबर 1
आईपीएल में (कम से कम 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में) सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ आंद्रे रसेल ने रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 174.17 का रहा है जबकि निकोलस पूरन अभी दूसरे नंबर पर 168.97 की स्ट्राइक रेट के साथ मौजूद हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सहवाग हैं जिनका स्ट्राइक रेट 155.44 का रहा था, लेकिन बतौर भारतीय खिलाड़ी वो इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में ओवरऑल चौथे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं जिनका स्ट्राइक रेट 155.14 है।
IPL में गेल की रैंकिंग 8वें नंबर पर
इस लिस्ट में 5वें नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं जिनका स्ट्राइक रेट 152.85 का है जबकि भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं। एबी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं जबकि जोस बटलर सातवें नंबर पर हैं। क्रिस गेल 148.96 की स्ट्राइक रेट के साथ आठवें नंबर पर हैं जबकि सूर्यकुमार यादव 9वें स्थान पर 148.65 की स्ट्राइक रेट के साथ मौजूद हैं। भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं जबकि ऋषभ पंत चौथे और हार्दिक पंड्या 5वें नंबर पर हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बैटर (कम से कम 2000 रन)
174.17 – आंद्रे रसेल
168.97 – निकोलस पूरन
155.44 – वीरेंद्र सहवाग
155.14 – ग्लेन मैक्सवेल
152.85- यशस्वी जायसवाल
151.68 – एबी डिविलियर्स
149.38 – जोस बटलर
148.96 – क्रिस गेल
148.65- सूर्यकुमार यादव
147.61- ऋषभ पंत
147.32 – किरोन पोलार्ड
146.92- हार्दिक पंड्या


