सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किस बल्लेबाज ने खेली सबसे बड़ी पारी? तिलक वर्मा शीर्ष पर

0

नई दिल्ली : भारत के प्रतिष्ठित घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 14 नवंबर से होगा। इस बार प्रतियोगिता में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछले सीजन में झारखंड ने खिताब अपने नाम किया था, जबकि इस बार कौन-सी टीम चैंपियन बनेगी, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। टूर्नामेंट के नए सीजन की शुरुआत से पहले बात करें इसमें खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की, तो इस सूची में तिलक वर्मा पहले स्थान पर हैं। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा सहित कई प्रमुख बल्लेबाजों ने भी इस टूर्नामेंट में बड़ी पारियां खेली हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तिलक वर्मा के नाम है सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने ये कमाल 23 नवंबर 2024 के मेघालय के खिलाफ किया था और उस मैच में उन्होंने 67 गेंदों पर 151 रन की पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 14 चौके भी लगाए थे। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 225.37 का रहा था। तिलक वर्मा के ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है तो वहीं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं।

अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल 30 नवंबर 2025 को बंगाल के खिलाफ किया था और उस मैच में उन्होंने 52 गेंदों पर 16 छक्के और 8 चौकों की मदद से 148 रन की पारी खेली थी जबकि इस सूची में तीसरे नंबर पर भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। श्रेयस ने 21 फरवरी 2019 को सिक्किम के खिलाफ 55 गेंदों पर 147 रन की पारी 15 छक्के और 7 चौकों की मदद से खेली थी।

इस लिस्ट में पृथ्वी शॉ छठे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने 14 अक्टूबर 2022 को असम के खिलाफ 61 गेंदों पर 134 रन की पारी खेली थी जबकि शुभमन गिल 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 55 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली थी और इस दौरान 9 छक्के और 11 चौके लगाए थे। सुरेश रैना भी उनके साथ लिस्ट में 9वें नंबर पर ही हैं जिन्होंने 22 जनवरी 2018 को कर्नाटक के खिलाफ 55 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली थी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज रन मिनट गेंद 4 6 स्ट्राइक रेट टीम विरुद्ध मैदान मैच डेट Scorecard
तिलक वर्मा 151 – 67 14 10 225.37 Hyderabad मेघालय Saurashtra 23 Nov 2024 Twenty20
अभिषेक शर्मा 148 – 52 8 16 284.61 Punjab बंगाल Hyderabad 30 Nov 2025 Twenty20
श्रेयस अय्यर 147 71 55 7 15 267.27 Mumbai सिक्किम Indore 21 Feb 2019 Twenty20
पुनित बिष्ट 146* – 51 6 17 286.27 Meghalaya मिजोरम Chennai 13 Jan 2021 Twenty20
मोहम्मद अजहरुद्दीन 137* – 54 9 11 253.7 Kerala मुंंबई Wankhede 13 Jan 2021 Twenty20
भानू जगदीश पानिया 134* – 51 5 15 262.74 Baroda सिक्किम Indore 5 Dec 2024 Twenty20
पृथ्वी शॉ 134 – 61 13 9 219.67 Mumbai असम Rajkot 14 Oct 2022 Twenty20
श्रेयस अय्यर 130* – 57 11 10 228.07 Mumbai गोवा Hyderabad 23 Nov 2024 Twenty20
अभिमन्यु ईश्वरन 130* – 66 13 8 196.96 Bengal पंजाब Hyderabad 30 Nov 2025 Twenty20
मनीष पांडे 129* – 54 12 10 238.88 Karnataka सर्विसेज Vizianagaram 12 Nov 2019 Twenty20
रिद्धिमान साहा 129 – 62 16 4 208.06 Bengal अरुणाचल Cuttack 27 Feb 2019 Twenty20
सुरेश रैना 126* 99 59 13 7 213.55 UP बंगाल Eden Gardens 22 Jan 2018 Twenty20
शुभमन गिल 126 88 55 11 9 229.09 Punjab कर्नाटक Eden Gardens 1 Nov 2022 Twenty20
सलिल अरोड़ा 125* – 45 9 11 277.77 Punjab झारखंड Ambi 12 Dec 2025 Twenty20

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here