नई दिल्ली : वनडे क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने यादगार और बड़ी पारियां खेली हैं, लेकिन एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। ‘हिटमैन’ ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था, जब उन्होंने 264 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। रोहित का यह रिकॉर्ड करीब 12 साल बाद भी कायम है और अब तक कोई भी बल्लेबाज इसे तोड़ नहीं सका है। वनडे क्रिकेट में 264 रन की इस पारी तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी।
वनडे में सबसे बड़ी पारी के मामले में रोहित नंबर 1
वनडे की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के कई बल्लेबाज जैसे कि वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, इशान किशन, शुभमन गिल भी मौजूद हैं। अब ये सभी किस स्थान पर मौजूद हैं इसके बारे में बात करते हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने वनडे की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का कमाल किया था और 264 रन श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।
वनडे की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल हैं जिन्होंने नाबाद 237 रन की पारी 2015 में खेली थी जबकि तीसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 रन की पारी खेली थी। इस सूची में चौथे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 2015 में जिम्माब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। पांचवें स्थान पर इस लिस्ट में इशान किशन, फखर जमां और पथुम निसांका हैं जिन्होंने वनडे की एक पारी में 210 रन बनाने का कमाल किया है।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा छठे और 7वें स्थान पर भी मौजूद हैं जबकि शुभमन गिल 208 रन के साथ 7वें नंबर पर मौजूद हैं। 7वें स्थान पर मौजूद रोहित ने भी श्रीलंका के खिलाफ एक बार वनडे में 208 रन की पारी खेली थी। 8वें स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी खेली थी जबकि सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। सचिन वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बैटर भी हैं तो वहीं इस लिस्ट में 10वें नंबर पर चार्ल्स केविन कोवेंट्री हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2009 में नाबाद 194 रन की पारी खेली थी।
वनडे की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज
| प्लेयर | रन | मिनट | गेंद | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट | टीम | विरुद्ध | मैदान | मैच डेट | Scorecard |
| रोहित शर्मा | 264 | 225 | 173 | 33 | 9 | 152.6 | भारत | v Sri Lanka | Eden Gardens | 13 Nov 2014 | ODI # 3544 |
| मार्टिन गप्टिल | 237* | 223 | 163 | 24 | 11 | 145.39 | न्यूजीलैंड | v West Indies | Wellington | 21 Mar 2015 | ODI # 3643 |
| वीरेंद्र सहवाग | 219 | 208 | 149 | 25 | 7 | 146.97 | भारत | v West Indies | Indore | 8 Dec 2011 | ODI # 3223 |
| क्रिस गेल | 215 | 212 | 147 | 10 | 16 | 146.25 | वेस्टइंडीज | v Zimbabwe | Canberra | 24 Feb 2015 | ODI # 3612 |
| फखर जमां | 210* | 221 | 156 | 24 | 5 | 134.61 | पाकिस्तान | v Zimbabwe | Bulawayo | 20 Jul 2018 | ODI # 4020 |
| पथुम निसांका | 210* | 221 | 139 | 20 | 8 | 151.07 | श्रीलंका | v Afghanistan | Pallekele | 9 Feb 2024 | ODI # 4725 |
| इशान किशन | 210 | 169 | 131 | 24 | 10 | 160.3 | भारत | v Bangladesh | Chattogram | 10 Dec 2022 | ODI # 4499 |
| रोहित शर्मा | 209 | 222 | 158 | 12 | 16 | 132.27 | भारत | v Australia | Bengaluru | 2 Nov 2013 | ODI # 3428 |
| रोहित शर्मा | 208* | 212 | 153 | 13 | 12 | 135.94 | भारत | v Sri Lanka | Mohali | 13 Dec 2017 | ODI # 3941 |
| शुभमन गिल | 208 | 225 | 149 | 19 | 9 | 139.59 | भारत | v New Zealand | Hyderabad | 18 Jan 2023 | ODI # 4507 |
| ग्लेन मैक्सवेल | 201* | 181 | 128 | 21 | 10 | 157.03 | ऑस्ट्रेलिया | v Afghanistan | Wankhede | 7 Nov 2023 | ODI # 4696 |
| सचिन तेंदुलकर | 200* | 226 | 147 | 25 | 3 | 136.05 | भारत | v South Africa | Gwalior | 24 Feb 2010 | ODI # 2962 |
| चार्ल्स केविन कोवेंट्री | 194* | 191 | 156 | 16 | 7 | 124.35 | जिम्बाब्वे | v Bangladesh | Bulawayo | 16 Aug 2009 | ODI # 2873 |


