नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार, 16 अक्टूबर को खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस की टीमें शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार) आमने-सामने होंगी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का मुकाबला वेस्टइंडीज चैंपियंस से रात 9 बजे शुरू होगा। इस बार इंडिया चैंपियंस की टीम ग्रुप चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब चारों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान पर उतरेंगी।
अब बात जरा ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद यानी दोनों सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इसमें पहले एबी डिविलियर्स पहले नंबर पर चल रहे थे, लेकिन अब डी आर्शी शॉर्ट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और वो पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं तो वहीं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी यानी रॉबिन उथप्पा ही मौजूद हैं।
डिविलियर्स दूसरे नंबर पर पहुंचे, रॉबिन उथप्पा ने टॉप-10 में मारी एंट्री
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के सभी लीग मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अब डी आर्सी शॉर्ट बन गए जिन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 22 छक्के लगाए हैं। वहीं एबी डिविलियर्स जिन्होंने 4 मैचों में 20 छक्के जड़े हैं वो दूसरे नंबर पर आ गए। साउथ अफ्रीका के ही जीन-पॉल डुमिनी इस लिस्ट में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 8 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं जबकि चौथे स्थान पर इंग्लैंड के रवि बोपारा हैं जिन्होंने 5 मैचों में 16 छक्के लगाए हैं।
इस लिस्ट में रिचर्ड लेवी और मोईन अली संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक 3-3 मैचों में 15-15 छक्के लगाए हैं जबकि चैडविक वॉल्टन 5 मैचों में 14 छक्के लगाकर छठे स्थान पर हैं। इस सूची में भारत के बैटर रॉबिन उथप्पा 4 मैचों में 12 छक्के लगाकर 8वें स्थान पर हैं जबकि क्रिस गेल 10वें नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने 5 मैचों में 9 छक्के लगाए हैं। हालांकि इन आंकड़ों में सेमीफाइनल मैचों के बाद जबरदस्त बदलाव की संभावना है।
WCL 2026 में ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज


