IND vs ZIM: श्री चरणी रच सकती हैं इतिहास, 3 विकेट लेते ही बनेगा नया रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज श्री चरणी के लिए साल 2026 शानदार रहा है। महिला टी20 गेंदबाजों की दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी श्री चरणी ने इस साल 23 मैचों में 47 विकेट हासिल किए हैं। अब भारत और जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार (16 अक्टूबर) से रायपुर में शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में उनकी नजरें एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर होंगी। इस सीरीज में 3 विकेट लेते ही वह 2026 में अपने विकेटों की संख्या 50 तक पहुंचा सकती हैं और एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर कदम बढ़ाएंगी।

श्री चरणी के 3 विकेट लेते ही 2026 में 50 विकेट पूरे हो जाएंगे। वह एक साल में महिला टी20 क्रिकेट में 50 विकेट लेने वालीं दुनिया की तीसरी और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की फुल मेंबर्स टीम की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग ने 2025 और रवांडा की हेनरीट इशिम्वे ने 2024 में 50 विकेट झटके थे। दोनों देश आईसीसी के एसोसिएट मेंबर हैं।

दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन, फुल मेंबर्स में दूसरे स्थान पर

फुल मेंबर्स में श्री चरणी के बाद दूसरे नंबर पर दीप्ति शर्मा हैं। उन्होंने 2026 में ही 24 मैचों में 37 विकेट झटके हैं। पूनम यादव ने 2108 में 25 मैचों में 35 विकेट झटके थे। 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटरों की बात करें तो थिपाचा पुथावोंग 25 मैच में 42 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। कैरी चान ने 28 मैचों में 41 विकेट लिए हैं। दीप्ति शर्मा 37 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान की फातिमा सना 21 मैच में 31 विकेट के साथ 7वें नंबर पर हैं।

2026 में महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच पारी ओवर मेडन रन विकेट बेस्ट औसत इकॉनमी
एन श्री चरानी (IND-W) 23 23 86.2 6 490 47 4/10 10.42 5.67
टी पुत्थावोंग (THA-W) 25 25 91.3 8 447 42 5/3 10.64 4.88
केवाई चैन (HKG-W) 28 28 105.4 3 535 41 5/15 13.04 5.06
डीबी शर्मा (IND-W) 24 24 81.1 2 547 37 5/10 14.78 6.73
एस चतुरोंग्रट्टाना (THA-W) 25 25 88.5 8 411 36 5/3 11.41 4.62
एस लाओमी (THA-W) 25 25 90.4 7 414 35 4/13 11.82 4.56
फातिमा सना (PAK-W) 21 20 65.4 3 483 31 4/38 15.58 7.35
ओ कामचोम्फू (THA-W) 25 24 86.4 4 400 31 3/4 12.9 4.61
पी माया (THA-W) 25 25 84.4 5 488 31 4/14 15.74 5.76
रिया शर्मा (NEP-W) 22 21 75.3 3 397 28 3/20 14.17 5.25

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here