महिला टी20 विश्व कप में रन बनाने के मामले में कौन है नंबर-1? देखें पूरी सूची

0

नई दिल्ली : महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। इस संस्करण में भारतीय कप्तान अपने करियर का 10वां टी20 विश्व कप खेलने उतरेंगी, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, क्योंकि पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में ही किसी भी खिलाड़ी ने अब तक 10 टी20 विश्व कप नहीं खेले हैं। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण भी होगा। वहीं अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में केवल एक ही भारतीय महिला खिलाड़ी शामिल है।

वहीं भारत की मौजूदा उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाला रहा है। 2014 से टी20 विश्व कप का हिस्सा रहीं स्मृति ने अब तक 25 मैचों में 524 रन बनाए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची के टॉप-15 में भी जगह नहीं बना सकी हैं। दूसरी ओर, टॉप-10 रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में भारत की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं बैटर्स
खिलाड़ी अवधि मैच पारियां नाबाद रन उच्चतम स्कोर औसत गेंदें खेलीं स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
सूजी बेट्स (NZ-W) 2009-2024 42 42 3 1216 94* 31.17 1095 111.05 0 8 3 132 8
स्टेफनी टेलर (WI-W) 2009-2024 35 35 8 1014 59 37.55 1071 94.67 0 6 2 94 13
एलिसा हीली (AUS-W) 2010-2024 42 39 4 1008 83 28.80 779 129.39 0 7 3 132 15
मेग लैनिंग (AUS-W) 2012-2023 35 32 7 992 126 39.68 880 112.72 1 4 1 121 12
सोफी डिवाइन (NZ-W) 2009-2024 38 37 7 785 75* 26.16 702 111.82 0 4 4 72 19
डियांड्रा डॉटिन (WI-W) 2009-2024 35 34 5 770 112* 26.55 602 127.90 1 3 4 73 31
शार्लेट एडवर्ड्स (ENG-W) 2009-2016 24 24 3 768 80 36.57 739 103.92 0 5 0 99 4
बेथ मूनी (AUS-W) 2016-2024 28 25 7 752 81* 41.77 646 116.40 0 6 1 86 4
नैट साइवर-ब्रंट (ENG-W) 2014-2024 29 27 8 738 81* 38.84 631 116.95 0 7 1 84 3
हरमनप्रीत कौर (IND-W) 2009-2024 39 33 4 726 103 25.03 647 112.21 1 4 2 70 19
मिताली राज (IND-W) 2009-2018 24 23 5 726 57 40.33 746 97.31 0 5 1 79 1
चमारी अट्टापट्टू (SL-W) 2009-2024 32 32 0 711 68 22.21 696 102.15 0 3 2 95 9
बिस्माह मारूफ (PAK-W) 2009-2023 29 28 6 604 68* 27.45 677 89.21 0 4 2 55 0
लॉरा वोल्वार्ट (SA-W) 2018-2024 19 17 4 563 66* 43.30 501 112.37 0 5 0 60 9
सारा टेलर (ENG-W) 2009-2016 24 24 5 541 65* 28.47 549 98.54 0 2 1 56 3
12 टीमों का महासंग्राम, 33 मैचों में तय होगा नया चैंपियन

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा, जिसमें 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रुप में छह-छह टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। ग्रुप स्टेज में हर टीम कुल पांच मैच खेलेगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here