T20 क्रिकेट में 2026 के छक्कों के किंग कौन? पूरन आगे, वैभव टॉप-11 में; इशान बाहर

0

नई दिल्ली : कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में निकोलस पूरन का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब तक खेले छह मैचों में वह 14 छक्के लगा चुके हैं। इन छक्कों के दम पर पूरन 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए हैं। पूरन अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि वैभव पांचवें पायदान पर खिसक गए हैं। इस तरह छक्कों के मामले में दोनों बल्लेबाजों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

वैभव से आगे निकले पूरन, इशान किशन टॉप-10 से बाहर

निकोलस पूरन ने साल 2026 में टी20 में अब तक खेले 46 मैचों में 90 छक्के लगाए हैं जबकि वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले 22 मैचों में 86 छक्के लगाए हैं। पूरन अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जबकि वैभव 5वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अब भी फिन एलन पहले नंबर पर बने हुए हैं जिन्होंने 49 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रयान रिकेल्टन हैं जिन्होंने 42 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद मिचेल मार्श ने 37 मैचों में 95 छ्क्के जड़े हैं।

इशान किशन जो पहले टॉप-10 में मौजूद थे वो अब 11वें स्थान पर आ गए हैं जिन्होंने इस साल यानी 2026 में अब तक खेले 38 मैचों में 73 छक्के लगाए हैं जबकि अभिषेक शर्मा भी अब 9वें स्थान पर आ गए जिन्होंने 38 मैचों में कुल 74 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर शिमरोन हेटमायर हैं जिन्होंने 43 मैचों में 74 छक्के लगाए हैं तो वहीं टिम साइफर्ट 45 मैचों में 80 छक्कों के साथ छठे स्थान पर हैं। करनवीर सिंह 24 मैचों में 78 छक्कों के साथ 7वें नंबर पर हैं जबकि डेवाल्ड ब्रेविस इस लिस्ट में फिलहाल 8वें स्थान पर हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
फिन एलन 2026-2026 49 48 4 1451 101 32.97 782 185.54 3 6 3 127 99
रयान रिकेल्टन 2026-2026 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
मिचेल मार्श 2026-2026 37 37 1 1544 111 42.88 968 159.5 2 11 0 146 95
निकोलस पूरन 2026-2026 46 46 5 1180 106 28.78 789 149.55 1 7 2 81 90
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 22 22 0 969 103 44.04 429 225.87 1 7 1 79 86
टिम साइफर्ट 2026-2026 45 44 4 1461 105* 36.52 925 157.94 2 13 4 129 80
करनबीर सिंह 2026-2026 24 24 3 895 164 42.61 484 184.91 2 4 2 72 78
डेवाल्ड ब्रेविस 2026-2026 42 36 4 1098 101 34.31 745 147.38 1 5 1 64 78
अभिषेक शर्मा 2026-2026 38 38 2 1077 135* 29.91 552 195.1 1 9 9 107 74
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 43 42 7 1043 111* 29.8 625 166.88 1 4 3 71 74
इशान किशन 2026-2026 38 38 0 1414 103 37.21 789 179.21 1 12 4 146 73

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here