WTC 2025-27 की वर्ल्ड टेस्ट XI में गिल कप्तान, हेड-राहुल ओपनर; रूट-पंत को भी जगह

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आधार बनाते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनकी टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है, हालांकि जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल इस एकादश का हिस्सा नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के लिए दोबारा टेस्ट कप्तानी संभालने वाले जो रूट को भी अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि उन्होंने शुभमन गिल को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

हेड-केएल राहुल ओपनर, शुभमन गिल कप्तान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन करते हुए कहा कि मैं अपनी इस टीम में यशस्वी जायसवाल को ओपनर के रूप में नहीं चुन रहा हूं क्योंकि उनका प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने ओपनर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बैटर ट्रैविस हेड को चुना और कहा कि मैं उनके जोड़ीदार के रूप में केएल राहुल को अपनी टीम में जगह दूंगा। तीसरे नंबर पर उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को रखा जो टेस्ट प्रारूप में कमाल का खेल दिखा रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपनी वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने गिल के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनका अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। बल्लेबाजी क्रम में पांचवें नंबर पर हैरी ब्रुक को शामिल किया गया है, जबकि बेन स्टोक्स को बतौर ऑलराउंडर जगह मिली है। हालांकि, स्टोक्स अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। दूसरे ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में मिचेल स्टार्क, जोश टंग और शेमार जोसेफ को जगह मिली है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, इसलिए उन्होंने दोनों को अपनी टीम में शामिल नहीं किया।

WTC 2025-27 की बेस्ट प्लेइंग 11 (आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी हुई)

ट्रेविस हेड, केएल राहुल, जो रूट, शुभमन गिल (कप्तान), हैरी ब्रुक, ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, जोश टंग, शेमार जोसेफ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here