23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

गुवाहाटी में बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाजों का कहर? तीसरे टी20I में पिच क्या रंग दिखाएगी

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत की हैट्रिक लगाने और सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी। ऐसे में तीसरे टी20 मुकाबले से पहले यह जानना दिलचस्प होगा कि बरसापारा स्टेडियम की पिच मैच के दौरान कैसा व्यवहार कर सकती है।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। यहां की पिच पर बल्लेबाजों को बैटिंग करने में काफी मजा आता है, खासकर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में। शुरुआती ओवरों में फास्ट बॉलर्स हल्की स्विंग और बाउंस का फायदा उठा सकते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच और सपाट होती चली जाएगी। ऐसे में बैट्समैन के लिए स्ट्रोक खेलना आसान हो जाएगा। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण यहां रन तेज गति से बनते हैं। बीच के ओवरों में स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकता है लेकिन शाम के मैचों में ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। यहां दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों को फायदा मिलता है। टॉस जीतकर यहां कोई भी कप्तान पहले बॉलिंग का ऑप्शन चुन सकता है।

गुवाहाटी के इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी है। इस दौरान टीम इंडिया ने दो मैच जीते हैं, एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में यह घटकर 153 रन पर आ जाता है।

टी20 इंटरनेशनल में यहां का सर्वोच्च स्कोर 237 रन है, जो भारत ने साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं, टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत के खिलाफ 225 रनों का बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। इससे साफ है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अच्छा खासा फायदा मिलता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles