World Athletics Championship: गुलवीर-अन्नू रानी का सफर थमा, फाइनल में जगह बनाने में असफल

0

नई दिल्ली: राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह और अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाने में असफलता हाथ लगी। गुलवीर पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ की दूसरी हीट में 13 मिनट 42.34 सेकेंड के समय के साथ नौवें स्थान पर रहे, जो इस सत्र का उनका सबसे खराब प्रदर्शन था और उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12:59.77 से भी काफी पीछे था। दोनों हीट में केवल शीर्ष आठ ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सके, जिसके कारण गुलवीर मामूली अंतर से फाइनल से बाहर हो गए और कुल 39 प्रतिभागियों में 27वें स्थान पर रहे। वहीं, अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में क्वालिफाई करने में सफल नहीं हो सकीं, जिससे भारतीय टीम को निराशा हुई।

गुलवीर 14 सितंबर को 10000 मीटर दौड़ में 16वें स्थान पर रहे थे। वहीं अपनी पांचवीं विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही 33 वर्षीय रानी क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में 55.18 मीटर के थ्रो से 15वें स्थान पर रहीं। वह 36 खिलाड़ियों में से 29वें स्थान पर रहीं। 2024 में औसत प्रदर्शन के बाद, रानी इस साल 62.59 मीटर के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कुछ हद तक अपनी लय वापस पा चुकी थीं। लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने सत्र का अपना सबसे खराब प्रदर्शन भी किया। उन्होंने इससे पहले 2017, 2019, 2022 और 2023 में विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here