विश्व बैडमिंटन: सात्विक और चिराग, पी वी सिंधु एवं ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो विश्व स्पर्धा के पदक से एक जीत दूर

0

नई दिल्ली: “पूर्व विश्व विजेता पी वी सिंधु, सात्विक साईंराज रैकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एवं ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की असली परीक्षा प्रि क्वार्टर फाइनल में हैं, उन्हें क्वार्टर फाइनल में दस्तक देने के लिए 28 अगस्त को उलटफेर करना होगा,”तीनों ने ही एक के बाद एक अपने खेल से चमत्कृत किया और भारत को राष्ट्रीय खेल दिवस का तोहफा क्वार्टर फाइनल में जगह बना कर दिया, अब तीनों पदक से एक जीत दूर ही हैं, जो जीतेगा वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लेगा और अपनी जीत हाकी के जादूगर ध्यानचंद जी को समर्पित कर सकेगा, पेरिस के एडिडास एरेना स्टेडियम में 19वीं विश्व बैडमिंटन स्पर्धा में 30 वर्षीय पी वी सिंधु अपने छठवें विश्व स्पर्धा पदक से एक जीत दूर है, वे विश्व नंबर 9 इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वर्धानी को हराकर 2019 के बाद विश्व स्पर्धा में पदक हासिल कर सकेगी, तीसरे दौर में 16वें क्रम के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने उलटफेरी जीत की शुरुआत की, फिर 15वें क्रम की पुर्सला वैंकट सिंधु ने एवं 9वें क्रम के सात्विक साईंराज रैकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने गजब का खेल दिखाते हुए जीत का स्मैश लगाया।

आज क्वार्टर फाइनल में भी इसी सिलसिले को जारी रख कर राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के लिए पदक पक्के करना हैं,विश्व नंबर 17 ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने पांचवें क्रम के हांगकांग के तांग चुन मान और त्से यिंग सुएत को एक घंटे 3 मिनट में 19-21,21-12,21-15 से हराकर इसी साल एशियाई बैडमिंटन स्पर्धा (निंग्बो,चीन )के क्वार्टर फाइनल में हुई पराजय का बदला लिया , तब (11अप्रैल 2025 को) ध्रुव और तनिषा ,20-22,13-21 से हार गए थे, हांगकांग जोड़ी एशियाई विजेता हैं,भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में विश्व नंबर 5 के खिलाफ4-4 की बराबरी के बाद 5-9 से पिछड़ कर 9और 10 की बराबरी कर 11-10 की बढ़त ली,11-11 के बाद 14-12 से आगे हुए ,14-14के बाद 15, 16, 17, 18और 19 हर अंक पर बराबरी हुई, लंबी रैलियां चली, साइड बाहर से पहला गेम हांगकांग जोड़ी 20 मिनट में जीत गई, दूसरे गेम में 2-2 के बाद ध्रुव और तनिषा ने गजब का खेल दिखाते हुए 5-3 की बढ़त को 11-3और 15-6 किया एवं 18 मिनट में जीत गए।तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी 0-2,2-4और 4-6 से पिछड़ने के बाद 6-6 और 9-10 को 10-10 करने में सफल हुई,14 मिनट में 11-10 की बढ़त ली,12-12 के बाद तो भारतीय जोड़ी ने 16-12और 17-14 की बढ़त लेकर 25 मिनट में गेम जीता,ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो का किसी प्रमुख बैडमिंटन स्पर्धा में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं, तनिषा क्रास्टो ने जीत के बाद कहा ” हम कुछ माह से खराब खेले रहे थे, हम आपस में मिलकर फिर से मजबूती लाए, कदम दर कदम तैयारी की,आज के खेल से हम बहुत खुश हैं, ध्रुव कपिला ने कहा “हमने इस बार अच्छी तैयारी की थी, पहला गेम हारने के बाद वापसी की और जीत दर्ज की,” ध्रुव और तनिषा को अब क्वार्टर फाइनल में चौथे क्रम के मलेशिया के चान तांग जिई और तोह इई वेई से भी पिछली पराजय का बदला लेना है, भारतीय जोड़ी विश्व नंबर 4 से इसी साल 4 जून को इंडोनेशिया खुली स्पर्धा के पहले दौर में तीन गेमों में हार गए थे, विश्व स्पर्धा के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में खेलने वाली ध्रुव और तनिषा तीसरी भारतीय जोड़ी हैं ।

दो ओलंपिक पदक प्राप्त पी वी सिंधु इस साल 9 स्पर्धाओं में पहले या दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थी, सभी ये कहने लगे थे कि अब सिंधु के दिन लद गए,इसको झूठलाते हुए सिंधु ने विश्व नंबर 2 चीन की वांग झि यि को 43 मिनट में 21-19, 21-15 से हराकर चकित कर दिया, चीन की नंबर एक 25 वर्षीय वांग झि यि इस साल सुपर 1,000 की चार स्पर्धाओं सहित 7 स्पर्धाओं के फाइनल खेली है और एक सुपर 1000 स्पर्धा जीती भी हैं, सिंधु ने पहले गेम में 2-2 के बाद 6-2,9-5,11-6 की बढ़त ली, वांग ने 12-12की बराबरी की, 14और 16 पर भी बराबरी कर वांग 18-16 से आगे हो गई, सिंधु ने 19-19 कर स्मैश लगाकर 22 मिनट में गेम जीता। सिंधु ने दूसरे गेम में 4-4 के बाद 11-6,14-11,17-12,19-14 की बढ़त लेकर प्लेसिंग से 21 मिनट में गेम जीतकर सातवीं बार विश्व स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दस्तक दी, सिंधु विश्व स्पर्धा में 5 पदक जीतने के बाद 2021 में भी क्वार्टर फाइनल खेली।वांग झि यि ने भी हार के बाद कहा “मैं खुद सिंधु के खेल से चकित हूं, आज उसकी गति और स्ट्रोक से ही मैं हार गई, मैनै सिंधु को पहले ऐसा खेलते हुए नहीं देखा, मेरी तैयारी पूरी थी लेकिन आज वह बहुत बेहतर खेली”, सिंधु ने कहा “मैं हर संभावना के लिए तैयार थी, लंबी रैलियों, गति में परिवर्तन और हाफ स्मैशों से जीत सकी, निश्चित ही मैं पिछले साल से अच्छा नहीं खेल रही हूं, अनेक उतार चढ़ाव आए, चोटिल भी हुई, मैं नियमित अभ्यास कर रही थी, प्रारंभिक दौर में हारने के बाद अपने प्रशिक्षक से चर्चा करती और सुधार पर फोकस किया,सिंधु और वांग के बीच यह पांचवां मैच था जिसमें लगातार दो हार के बाद सिंधु की तीसरी जीत हैं सिंधु ने 2022 में सिंगापुर खुली स्पर्धा फाइनल में वांग को 21-9,11-21,21-15 से हराकर जीती थी, सिंधु फिर 2023 में आर्टिक्ट खुली स्पर्धा के सेमीफाइनल और पिछले साल मलेशिया मास्टर्स खुली के फाइनल में तीन-तीन गेमों में हार गई ।

सिंधु और पुत्रि कुसुमा वर्धानी के बीच अब तक हुए चार मैचों में दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं, इस साल सुदिरमन कप फाइनल्स मिश्रित टीम स्पर्धा में सिंधु 12-21,13-21 से हार गई थी, एशियाई खेल 2022 में 4 अक्टूबर 2023 को सिंधु ने पुत्रि को 21-16,21-16 से हराया है, विश्व नंबर 9 पुत्रि कुसुमा ने तीसरे दौर में विश्व नंबर 8 जापान की तोमोका मियाझाकि को 21-12 ,21-11 से हराया है, सिंधु के लिए विश्व स्पर्धा के छठवें पदक के लिए सुनहरा मौका है, नवें क्रम के सात्विक साईंराज रैकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विश्व नंबर 6 चीन के लिआंग वेई केंग और वांग चांग को एक घंटे 6 मिनट में 19-21,21-15,21-17 से हराकर उलटफेर किया। अंक दर अंक संघर्ष के बावजूद पहले गेम में सात्विक और चिराग हमेशा पीछे रहे, छठवें क्रम की चीनी जोड़ी ने 3-3 के बाद 6-3,11-7,14-10,18-14और 19-16 की बढ़त लेकर 20 मिनट में गेम जीता।

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 3-1,6-3,11-6,14-8,17-10और 19-13 की बढत लेकर 20 मिनट में ही गेम जीतकर बराबरी की, तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक और चिराग 1-3 और 3-5 से पीछे हुए 6 और 7 पर बराबरी की, 7-9 से पिछड़ने के बाद 10-10 कर भारतीय जोड़ी 11-10 से 13 मिनट में आगे हुई, 11 और 12पर बराबरी हुई, चीनी जोड़ी 15-13 से आगे हो गई,15-15 के बाद भी चीनी जोड़ी ने 17-15 की बढ़त ली, सात्विक के टेप से 17-17 की बराबरी कर भारतीय जोड़ी आगे हुई, लगातार छह अंक बनाकर 26 मिनट में जीत गए।

सात्विक साईंराज रैकीरेड्डी ने जीत के बाद कहा “हम लगातार चार हार के बाद चीनी जोड़ी से जीते हैं, इस बार हम हर अंक के‌ लिए तैयार थे, हम तीन गेमों में हारे थे, इसलिए इस बार जीतने के लिए तैयारी की” सात्विक और चिराग की लगातार चार पराजय के बाद इस चीनी जोड़ी से पहली और नवें मुकाबले में तीसरी जीत हैं, एशियाई खेलों 2022 के टीम मुकाबले में सात्विक और चिराग 21-15, 21-18 से जीते थे, फिर चीन मास्टर्स 2023के फाइनल, मलेशिया खुली स्पर्धा 2024 के फाइनल, थामस कप फाइनल्स पुरुष टीम स्पर्धा 2024के क्वार्टर फाइनल और इस साल जापान खुली स्पर्धा के दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी हारी, सात्विक और चिराग का क्वार्टर फाइनल पूर्व विश्व विजेता, दूसरे क्रम के मलेशिया के आरोन चिआ और सोह वूई यिक से हैं, दोनों के बीच हुए 14 मैचों में सात्विक और चिराग तीन बार ही जीते हैं।मलेशियाई जोड़ी का पलड़ा भारी हैं लेकिन विश्व स्पर्धा में दूसरे पदक की तलाश में भारतीय जोड़ी उलटफेर कर सकती है। आरोन चिआ और सोह वूई यिक ने तीसरे दौर में पुरुष युगल के तीसरे दौर में हमवतन विश्व नंबर 22 जुनैदि आरिफ और रोय किंग याप को कड़े संघर्ष में 18-21, 21-18,26-24 से हराया हैं

पुरुष युगल में दो और उलटफेर

विश्व नंबर 18 ताईपेई के ली झे हुई और यांग पो ह्सुएन ने तीसरे क्रम के मलेशिया के गोह स्झे फेई और नुर इज्जुद्दीन को 22-20, 15-21, 23-21 से एवं पूर्व विश्व विजेता, विश्व नंबर 13, जापान के ताकुरो हो कि और युगो कोबायाशी ने चौथे क्रम के इंडोनेशिया के फजर अलफैन और मुहम्मद रिआन अरदियांतो को 13-21,21-11,21-17 से हराकर उलटफेर किया, विश्व नंबर एक, पहले क्रम के कोरियाई किम वोन हो और सेओ सेयुंग जाई ने विश्व नंबर 10 इंडोनेशिया के रोली कार्नाडो और बागास मेनुएला को 17-21,21-9,21-4 से हराया, डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रास्मुसेन ,मलेशिया के मान वेई चोंग और काई वुन ती एवं 11वें क्रम के चीन के चेन बो यांग और लियु यि भी क्वार्टर फाइनल में हैं।

लगातार 11 अंक गंवा पहला गेम हारने और दूसरे गेम में 5-11 से पिछड़ने के बाद….

एच एस प्रणोय के बाद फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भी विश्व नंबर 2 डेनमार्क के एंडर्स एन्टोन्सेन ने रोमांचक जीत दर्ज की, दूसरे क्रम के एंडर्स ने दसवें क्रम के टोमा जूनियर को आठ हजार दर्शकों के बीच एक घंटे 19 मिनट में 21-6,20-22,21-19 से हराया, विश्व स्पर्धा में तीन बार पदक जीत चुके एंडर्स ने पहला गेम तो लगातार 11 अंक लेकर 15 मिनट में 21-6 से जीता और दूसरे गेम में भी 7-2 और 11-5 से आगे हुए, टोमा के प्रशिक्षक उसके खेल से काफी नाराज़ दिखे तो, फिर टोमा ने जोर पकडा, टोमा ने 17-17और 18-18 के बाद मैच अंक बचाकर 28 मिनट में गेम जीता लिया ,तीसरे और निर्णायक गेम में जोरदार संघर्ष हुआ, एंडर्स एन्टोन्सेन ने उनके घरेलू दर्शकों के शोर में भी टोमा को जीतने नहीं दिया।विश्व नंबर 7 फ्रांस के अलेक्स लनिएर भी विश्व नंबर 16 चीन के वेंग होंग यांग से 18-21, 12-21 से हार गए,वेंग क्वार्टर फाइनल विश्व नंबर एक हमवतन शी युकी से खेलेंगे, छठवें क्रम के ताईपेई के चोयु तैन चेन ने 14वें क्रम के जापान के केन्ता निशिमोतो को 16-21, 21-15, 12-13 से हराया।

गत विजेता क्वार्टर फाइनल में

गत विजेता , तीसरे क्रम के थाईलैंड के कुन्लावुत वितिद्सर्न ने विश्व नंबर 23 इंडोनेशिया के अल्वि फरहान को एक घंटे 16 मिनट में 21-18, 18-21, 22-20 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई,गत विजेता कोरिया की एन से युंग महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हमवतन सिम यु जिन से खेलेगी, विश्व नंबर 12 सिम ने सातवें क्रम की इंडोनेशिया की ग्रेगोरियो मरिस्का तुनजुंग को 21-15,21-18 से हराकर उलटफेर किया, चीन की होन रुई और चेन युफेई, थाईलैंड की पोर्नपवी चोचुवोंग, जापान की अकाने यामागुची भी क्वार्टर फाइनल में हैं, दो बार की पूर्व विश्व विजेता, पांचवें क्रम की अकाने यामागुची ने 11, वें क्रम की थाईलैंड की सुपनिदा कतेथांग को 21-11,21-17 से हराया, विश्व नंबर 19 बुल्गारिया की गब्रियला और स्टेफनी स्तोएवा बहनों ने आठवें क्रम की जापान की युकि फुकुशिमा और मायु मत्सुमोतो को 21-18,20-22,22-20 से हराकर उलटफेर किया।

पहले क्रम के रौनक चौहान अंतरराष्ट्रीय जूनियर स्पर्धा पुणे के तीसरे दौर में पराजित

योनेक्स सनराइज सुशांत चिपलकट्टी स्मृति भारत अंतरराष्ट्रीय जूनियर ग्रां प्री बैडमिंटन स्पर्धा में पहले क्रम के भारत के रौनक चौहान,तीसरे दौर में नवें क्रम के जापान के काझुमा कावानो से एक घंटे 4 मिनट में 21-15, 19-21, 25-27 से हार गए, छत्तीसगढ़ के रौनक ने पिछले सप्ताह ही हैदराबाद में कोतक भारत अंतरराष्ट्रीय जूनियर सीरीज बैडमिंटन स्पर्धा जीती हैंपुणे में हो रही स्पर्धा में काझुमा का क्वार्टर फाइनल भारत के वंश देव से है,भारत के जगशेर सिंह कंगुरा, तन्कारा ग्नाना दत्तु तलसिला, चौथे क्रम के सुर्याक्ष रावत, पांचवें क्रम के नितिन राघवेदर बालासुब्रह्मण्यम और दूसरे क्रम के जापान के ह्युगा ताकानो ने भी बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, छठवें क्रम की वेन्नाला काल्गोतला, रिशिका नंदी, डिंका वालिया, दिक्षा सुधाकर और हासाना मल्लावारापु बालिका एकल में क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी हैं, 19वर्ष बालक युगल में पहले क्रम के भार्गव राम अरिगेला और विस्वा तेज गोब्बुरु, पांचवें क्रम के विष्णु केधार कोदे और मिथिलैश पी कृष्णन एवं निरंजान नंदकुमार और युद्धजीत रेड्डी पादिगेपति क्वार्टर फाइनल आए, मिश्रित युगल में पहले क्रम के भव्य छाबड़ा और एंजेला पुनेरा, दूसरे क्रम के सी लालराम्सांगा और तारिणी सुरी सहित 6 भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में आई, बालिका युगल में तीन भारतीय जोड़ी ही अंतिम आठ में आ सकी हैं जिसमें अनन्या बिष्ट और एंजेला पुनेरा भी हैं

धर्मेश यशलहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here