फीफा विश्वकप 2026: इस बार मैदान पर नहीं दिखेंगे कई बड़े सितारे, कोई क्वालिफाई से चूका तो किसी को टीम में नहीं मिली जगह

0

नई दिल्ली : फीफा विश्वकप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार फुटबॉल प्रशंसकों को कई बड़े सितारे मैदान पर नजर नहीं आएंगे। पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्की से लेकर ब्राजील के रोड्रियागो तक कई चर्चित खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। कुछ खिलाड़ियों को चोट या खराब फॉर्म के कारण टीम में जगह नहीं मिल सकी, जबकि कुछ दिग्गज राष्ट्रीय टीमें, जैसे पोलैंड और चार बार की विश्व चैंपियन इटली, क्वालिफाई करने में ही असफल रहीं।

लगातार तीसरी बार विश्व कप का हिस्सा नहीं होगी इटली
  • इटली लगातार तीसरा विश्व कप नहीं खेलेगी।
  • इटली के अलावा अफ्रीका से भी दो बड़े नाम गायब हैं।
  • इनमें पांच बार की एफ्कॉन चैंपियन कैमरून और नाइजीरिया शामिल हैं। इनके स्टार भी विश्व कप में नहीं दिखेंगे।
  • साथ ही फ्रांस और हंगरी के भी कुछ स्टार खिलाड़ी नहीं दिखाई देंगे।
इन सितारों की गैरमौजूदगी पक्की
खिलाड़ीदेश
रोड्रियागोब्राजील
रॉबर्ट लेवांडोवस्कीपोलैंड
जियानलुगी डोन्नारुम्माइटली
जावी सिमंसनीदरलैंड
सर्ज ग्नाब्रीजर्मनी
सांद्रो टोनालीइटली
विक्टर ओसिमननाइजीरिया
ह्यूगो एकिटिकेफ्रांस
एदेमोला लुकमाननाइजीरिया
जेन ओब्लाकस्लोवानिया
इदेर मिलिताओब्राजील
ख्विचा क्वारात्सखेलियाजॉर्जिया
डोमिनिक स्जोबोस्जलाईहंगरी
अगले महीने से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच
फीफा विश्व कप 2026 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा। यह पहला विश्व कप है जो तीन देशों कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है। इस बार कुल 48 टीमें भाग लेंगी, जो पिछले संस्करणों से ज्यादा है। टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में 12 ग्रुप बनाए गए हैं, प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें हैं।
एमबापे की कप्तानी में फ्रांस ने घोषित की विश्व कप टीम

फ्रांस ने फुटबाल विश्वकप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे की अगुआई में टीम की आक्रमण पंक्ति काफी मजबूत नजर आ रही है। मुख्य कोच दिदिएर डेसचैम्प्स द्वारा घोषित इस टीम में गोलकीपर रॉबिन रिसर को भी जगह मिली है, जिन्हें घरेलू लीग में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। लेंस क्लब के लिए खेलने वाले रिसर ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार अपने नाम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here