बटलर ने 5 छक्कों के साथ टॉप-10 में बनाई जगह, गांगुली को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि इंग्लैंड को इस मैच में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बटलर ने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाकर खास उपलब्धि हासिल की। इन छक्कों की मदद से उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया और दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली।

बटलर ने गांगुली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 49 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान बटलर का स्ट्राइक रेट 140.82 का रहा। बटलर ने अपनी इस पारी में लगाए 5 छक्कों की मदद से वनडे प्रारूप में छक्के लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकल गए। गांगुली ने वनडे में खेले 311 मैचों में 190 छक्के लगाए थे जबकि जोस बटलर ने अब तक खेले 204 मैचों में 193 छक्के लगाए हैं।

वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर चल रहे हैं जिन्होंने 288 मैचों में 369 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद शाहद अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 301 वनडे मैचों में कुल 331 छक्के लगाए थे तो वहीं चौथे नंबर पर मौजूद सनत जयसूर्या ने 445 मैचों में 270 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने 350 मैचों में 229 छक्के लगाए थे।

वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
रोहित शर्मा 2007-2026 288 280 37 11895 264 48.95 12784 93.04 34 62 16 1126 369
शाहिद अफरीदी 1996-2015 398 369 27 8064 124 23.57 6892 117 6 39 30 730 351
क्रिस गेल 1999-2019 301 294 17 10480 215 37.83 12019 87.19 25 54 25 1128 331
सनत जयसूर्या 1989-2011 445 433 18 13430 189 32.36 14725 91.2 28 68 34 1500 270
एमएस धोनी 2004-2019 350 297 84 10773 183* 50.57 12303 87.56 10 73 10 826 229
इयोन मोर्गन 2006-2022 248 230 34 7701 148 39.29 8447 91.16 14 47 18 654 220
एबी डिविलियर्स 2005-2018 228 218 39 9577 176 53.5 9473 101.09 25 53 7 840 204
ब्रैंडन मैकुलम 2002-2016 260 228 28 6083 166 30.41 6312 96.37 5 32 20 577 200
सचिन तेंदुलकर 1989-2012 463 452 41 18426 200* 44.83 21368 86.23 49 96 20 2016 195
जोस बटलर 2012-2026 204 176 31 5678 162* 39.15 4914 115.54 11 30 15 456 193

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here