दलीप ट्रॉफी 2026 में चौकों की बारिश, सुदीप आगे; वैभव ने भी टॉप-5 में बनाई जगह

0

नई दिल्ली : दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर यानी रविवार से खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से होगा। इस फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान इशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी के अलावा साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के खेलने पर भी संशय बना हुआ है। दरअसल, ये तीनों खिलाड़ी 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के वर्कलोड और आगामी सीरीज को ध्यान में रखते हुए उनके फाइनल खेलने पर फैसला लिया जा सकता है।

अब ये तीनों फाइनल खेलेंगे या नहीं इसके बारे में रविवार को ही पता चल पाएगा, लेकिन उससे पहले अगर बात दलीप ट्रॉफी 2026 में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो वैभव टॉप-5 में इस स्थान पर मौजूद हैं। वैभव ने इस सीजन में अब तक 2 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक समेत कुल 140 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 92 रन रहा है।

वैभव सूर्यवंशी पांचवें पायदान पर

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुदीप कुमार घरामी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में सबसे ज्यादा 31 चौके लगाए हैं जबकि शाहबाज अहमद ने एक मैच में 17 चौके लगाए हैं और वो दूसरे नंबर पर है। तिलक वर्मा ने भी एक मैच में कुल 17 चौके लगाए थे और वो शाहबाज के साथ दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मौजूद हैं। तीसरे नंबर पर आयुष बदोनी और कामरान इकबाल हैं जिन्होंने अब तक खेले 2-2 मैचों में 16-16 चौके लगाए हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 में अब तक खेले गए मैचों तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आयुष दोसेजा हैं जिन्होंने 2 मैचों में कुल 15 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 5वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने 2 मैचों में कुल 12 चौके जड़े हैं। छठे स्थान पर इस लिस्ट में श्रेयस गोपाल, एन जगदीशन और कुमार कुशाग्र मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 11-11 चौके लगाए हैं। इनमें से कुमार कुशाग्र ने दो मैचों में 11 चौके लगाए हैं जबकि श्रेयस और एन जगदीशन ने एक-एक मैच में इतने चौके लगाए हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन चौके
सुदीप कुमार घरामी 2 3 185 31
शाहबाज अहमद 1 1 167 17
तिलक वर्मा 1 2 167 17
आयुष बदोनी 2 4 134 16
कामरान इकबाल 2 4 122 16
आयुष दोसेजा 2 4 130 15
वैभव सूर्यवंशी 2 3 140 12
श्रेयस गोपाल 1 1 87 11
एन जगदीशन 1 2 79 11
कुमार कुशाग्र 2 3 77 11

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here