सबसे ज्यादा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-11 भारतीय, गिल शीर्ष पर

0

नई दिल्ली : शुभमन गिल ने अपने अब तक के छोटे से करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें सितंबर 2026 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उनके करियर में 5वीं बार है, जब उन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ गिल ने पुरुष क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके अलावा अब तक कोई भी खिलाड़ी यह पुरस्कार 3 से अधिक बार नहीं जीत पाया है।

महिला क्रिकेट में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज ने 5 बार यह अवॉर्ड जीता है। गिल के बाद पुरुष क्रिकेट में दूसरे नंबर पर 3 अवॉर्ड के साथ बाबर आजम मौजूद हैं। अगर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो शुभमन गिल के अलावा जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक से अधिक 2-2 बार यह पुरस्कार जीता है। वहीं दुनियाभर की बात करें तो इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन और श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस ने भी 2-2 बार आईसीसी का यह पुरस्कार अपने नाम किया है।

कई बड़े रिकॉर्ड के बावजूद रोहित शर्मा नहीं जीत सके यह ICC अवॉर्ड

अभिषेक शर्मा और विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। खास बात यह है कि दिग्गज रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक भी बार यह पुरस्कार नहीं जीता। फैंस के लिए यह चौंकाने वाला आंकड़ा हो सकता है। वहीं भारतीयों की लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और भुवनेश्वर कुमार के भी नाम शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने एक-एक बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। विराट कोहली और अभिषेक शर्मा को भी एक-एक बार ही यह अवॉर्ड मिला है।

प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने में भारतीय क्रिकेटरों का रिकॉर्ड, टॉप-11 की सूची
क्रम संख्या भारतीय क्रिकेटर ICC प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने की संख्या
1. शुभमन गिल 5 बार
2. जसप्रीत बुमराह 2 बार
3. श्रेयस अय्यर 2 बार
4. ऋषभ पंत 1 बार
5. रविचंद्रन अश्विन 1 बार
6. भुवनेश्वर कुमार 1 बार
7. विराट कोहली 1 बार
8. यशस्वी जायसवाल 1 बार
9. मोहम्मद सिराज 1 बार
10. अभिषेक शर्मा 1 बार
11. संजू सैमसन 1 बार

महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी का दबदबा रहा है। वह अब तक रिकॉर्ड 6 बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीत चुकी हैं। वहीं, भारत की धाकड़ सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सितंबर 2026 के लिए यह सम्मान मिला है। इस उपलब्धि के साथ शेफाली एक से अधिक बार यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनके इस प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में भारत की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here