भोपाल में ‘राइड फॉर प्राइड’ साइकिल रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

0

(NST News) भोपाल. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में रविवार को ‘राइड फॉर प्राइड’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश देना था। रैली का आयोजन स्पोर्ट प्रमोटर कल्चरल ग्रुप (SPCG), जिला पुरातत्व टूरिज्म संस्कृतिक परिषद, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन, ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी, भोजपुर क्लब और शहर के कई साइकिल ग्रुप के सहयोग से किया गया।

रैली में 500 से अधिक साइकिल राइडर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुर क्लब से हुई और समापन बोर्ड क्लब पर हुआ। रैली शुरू होने से पहले सभी सम्मानित साइकिल राइडर ग्रुप को सम्मानित किया गया। इस दौरान ‘रंग दे बसंती चोला’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे देशभक्ति गीतों पर जुंबा और डांस ने माहौल को जोश से भर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व ADG सुशोभन बनर्जी, इंदिरा मानव संग्रहालय के संचालक अमिताभ पांडेय, ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के सिद्धार्थ चतुर्वेदी, पोस्टल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर पवन कुमार डालमिया, भोजपुर क्लब के अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला पुरातत्व टूरिज्म संस्कृतिक परिषद के सचिव संदीप श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के सचिव सूरज बागजई और पर्यटन बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर के. के. सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के प्रभारी मुकेश शर्मा और एंकर विकाश यादव थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here