27 वाँ महाकोशल खेल रत्न अलंकरण समारोह संपन्न

0
  • अंतरराष्ट्रीय खेल सितारों ने दिया खिलाड़ियों को संदेश
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ खिलाड़ियों का सम्मान

जबलपुर, मध्य प्रदेश में खेल क्षेत्र की अग्रणी खेल संस्थान महाकोशल क्रीडा परिषद द्वारा हॉकी खेल के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों के क्षेत्र में अपना जलवा बिखेरने वाले वर्तमान व पूर्व सितारा खिलाड़ियों का यहां के स्थानीय मानस भवन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान, अर्जुन अवार्डी संध्या अग्रवाल बॉडीबिल्डिंग खेल में मिस्टर वर्ल्ड के खिताब विजेता पदम् श्री प्रेमचंद ढींगरा पावरलिफ्टिंग खेल में कीर्तिमान स्थापित करने वाले स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब अर्जित करने वाले इंडियन हल्क अमनप्रीत सिंह सोनी टीवी के फर्स्ट runner up तनिष्क शुक्ला , डॉ पुष्पराज पटेल, संजय सिन्हा की मौजूदगी में फुटबॉल खेल के स्व. पीटर थंगराज ओलंपियन Arjun awardi को मरणोपरांत महाकौशल खेल शिरोमणि अलंकरण उनके पुत्र एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरी एंथोनी पीटर ने ग्रहण किया, स्नूकर खेल में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने के कारण हरीश गांधी को खेल शिरोमणि के सम्मान से सम्मानित किया गया..

 

  • इस अवसर पर अतिथियों के साथ आयोजन समिति के बाबू विश्वमोहन,रजत भार्गव,राजेश जैन पिंकी, रवि पटेल, एडवोकेट अशोक गुप्ता, अभिनव जैन मंचासीन रहे…
  • अतिथियों ने हनुमान जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया.. तत्पश्चात समवेत स्वरों में राष्ट्रगान किया गया..
  • मानस भवन के खचाखच भरे सभागृह में मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से ताली बजाकर अनुमोदित किया गया..
  • संध्या अग्रवाल ने खेल के माध्यम से नारी शक्ति के सशक्तिकरण की बात रखी..
  • प्रेमचंद ढींगरा ने खिलाड़ियों से हानिकारक दवाइयां एवं स्टेरॉयड से दूर रहने की बात कही..
    अमनप्रीत ने खिलाड़ियों से कठोर मेहनत एवं अनुशासन रखने की सलाह दी

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक डॉ प्रशांत मिश्र ने किया

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश अयाची, आरिफ बेग,हेमंत नायडू, सत्येंद्र ज्योतिषी, मनोज सेठ, आलोक असाटी, रोहित चोपड़ा, राजेश राजपूत,एरिक लोबो, रोहित यादव, आशीष तिवारी,योगेंद्र तिवारी, लोकमान पटेल,शकील अनवर उपस्थित रहे…

अलंकरण समारोह में आकांक्षा ठाकुर, गुरदीप वाधवा, गौरव केसरवानी, देवेश गुप्ता, प्रज्ञान मिश्रा, अभय भाटी, सुखप्रीत सिंह बक्शी, पवन पटेल, अभिषेक जाटव, अंशवर्धन नायडू, दीपक विश्वकर्मा, रत्नेश सोनी के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया..

महाकोशल खेल रतन 2026
  • सारिका पासी एथलेटिक्स
  • मुन्नालाल एथलेटिक्स
  • अब्दुल रब बॉक्सिंग
  • लॉरेंस मार्टिन बॉडीबिल्डिंग
  • पीयूष कपूर साइकलिंग
  • नौशीन अंजुम जूडो
  • सजल उपाध्याय कराते
  • अनूप अवस्थी वेटलिफ्टिंग
  • मानवी श्रीवास्तव तैराकी
  • एल्विन सुशील कुमार हॉकी
  • यशवर्धन सिंह पावरलिफ्टिंग
  • प्रभात पटेल खो खो
  • जेनेक्स मैथ्यूज फुटबॉल
  • वीर सिंह राजपूत वुशु
  • कमल सोनकर कुश्ती
  • जगदीश कैथल कुश्ती
  • डॉ KB अग्रवाल वॉलीबॉल
  • चंदा सोनी कबड्डी
  • निश्चय शर्मा शतरंज
  • दीपा लोधी योगासन
  • विक्रम जनसारी क्रिकेट
  • गजेंद्र सिंह पैरा पावरलिफ्टिंग(दिव्यांग वर्ग )
  • बीना बर्मन कबड्डी
  • अंजली वर्मा खो खो
  • शुशांक पारधी,कराते ( बालाघाट )
  • चंदन चक्रवर्ती,कुश्ती(कटनी )
  • नौशीन नाज,हॉकी(सिवनी )
  • आरती राठौर, फुटबॉल (छिंदवाड़ा)

स्तुतय खेल संस्थाएं 2026
  • सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव नरसिंहपुर
  • बुधे गोड अखाड़ा पनागर
  • हॉकी फीडर सेंटर रानीताल
  • कौनतेय वेंचर्स रंगभूमि, राइट टाउन
  • पेंचक सिलाट असोसिएशन, जबलपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here