30वीं रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस टेबल-टेनिस 11 अक्टूबर से

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से टीटी नगर स्टेडियम में शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में प्रदेश के मीडिया संस्थानों से जुड़े 80 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों में खेली जाएगी और इसमें एक ओपन कैटेगरी भी शामिल है। इच्छुक खिलाड़ी शनिवार सुबह 10 बजे तक टीटी नगर स्टेडियम के टेबल-टेनिस हॉल में अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। विजेताओं को ट्रॉफी और ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया जाएगा।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने के लिए उत्साहित हैं। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से समय पर रजिस्ट्रेशन और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here