नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली और टीम की 8 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। यह श्रेयस अय्यर के टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा। उन्होंने महज 42 गेंदों में शतक पूरा कर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही 102 रन की यह पारी श्रेयस अय्यर के टी20 इंटरनेशनल करियर की अब तक की सबसे बड़ी पारी भी बन गई।
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव से आगे निकले
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले 3 भारतीय बने। हालांकि वो बतौर कप्तान टी20आई में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए और सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए। सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी साल 2023 में जोहानसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलीथी और 100 रन बनाए थे, लेकिन श्रेयस ने 102 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।
टी20आई में बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने साल 2024 में बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 121 रन की पारी खेली थी। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर भी पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ही मौजूद हैं जिन्होंने साल 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन की पारी खेली थी तो हीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ही हिटमैन ही हैं जिन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन पारी खेली थी।
टी20आई में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 कप्तान
121* रन- रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024
118 रन- रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
111* रन- रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2018
102* रन- श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
100 रन- सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023


