IPL 2026 अंकतालिका में बदलाव, अभिषेक के सिर ऑरेंज कैप, मलिंगा के पास पर्पल कैप

0
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रन का लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर खिसक गई। पंजाब किंग्स पहले स्थान पर कायम है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर बरकरार है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में 65 रन बनाकर दूसरे नंबर पर जगह बना ली। वैभव सूर्यवंशी अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अभिषेक के 9 पारियों में 425 रन हैं, जबकि क्लासेन के नाम 9 पारियों में 414 रन दर्ज हैं। वैभव के खाते में 400 रन हैं। पर्पल कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 15 विकेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर तीसरे और अंशुल कम्बोज चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज और पर्पल कैप रेस
# टीम मैच जीत हार NR PTS NRR
1 पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 6 2 0 12 1.919
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 0.617
5 गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
7 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.06
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106
आईपीएल 2026 टॉप-5 बल्लेबाज
# खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
1 अभिषेक शर्मा 9 9 425 53.12 209.36 40 31
2 हेनरिक क्लासेन 9 9 414 59.14 157.41 32 18
3 वैभव सूर्यवंशी 9 9 400 44.44 238.1 34 37
4 केएल राहुल 8 8 358 51.14 185.49 36 19
5 विराट कोहली 8 8 351 58.5 162.5 37 14
आईपीएल 2026 टॉप-5 गेंदबाज
# खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट
1 ईशान मलिंगा 9 31 186 15 18.93 284 1
2 भुवनेश्वर कुमार 8 31 186 14 16.86 236 0
3 जोफ्रा आर्चर 9 33 198 14 19.5 273 0
4 अंशुल कम्बोज 8 27.4 166 14 16.93 237 0
5 प्रिंस यादव 8 30 180 13 18.62 242 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here