IPL 2026: सबसे ज्यादा चौके-छक्कों की रेस में अभिषेक शर्मा नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 56 मुकाबले पूरे होने के बाद ऑरेंज कैप की रेस लगातार रोमांचक बनी हुई है। लगभग हर मैच के बाद ऑरेंज कैप नए खिलाड़ी के सिर सजती नजर आ रही है। फिलहाल हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा रन बनाकर नंबर-1 पर हैं, जबकि साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा उनसे पीछे हो चुके हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाए हैं। हालांकि, अगर इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के यानी कुल बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो अभिषेक शर्मा का दबदबा साफ नजर आता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस सूची में सबसे आगे पहुंचा दिया है।

हालांकि, कुछ समय पहले तक इस मामले में वैभव सूर्यवंशी का दबदबा देखने को मिल रहा था, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा कुल बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी अब भी नंबर-1 पर कायम हैं। यानी अगर सिक्सर किंग की बात करें तो वैभव की बादशाहत जारी है, लेकिन चौके और छक्कों को मिलाकर कुल बाउंड्री लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा का जलवा देखने को मिल रहा है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज (56 मैचों तक)
खिलाड़ी कुल बाउंड्री चौके (4s) छक्के (6s) पारी रन
अभिषेक शर्मा 80 43 37 12 481
वैभव सूर्यवंशी 78 38 40 11 440
केएल राहुल 74 50 24 12 477
साई सुदर्शन 71 49 22 12 501
संजू सैमसन 68 45 23 11 430
इशान किशन 65 42 23 12 420
शुभमन गिल 65 45 20 11 467
ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस हुई और रोमांचक

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। 56वें मुकाबले के दौरान पहले साई सुदर्शन के सिर ऑरेंज कैप सजी, लेकिन दूसरी पारी खत्म होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने उस पर कब्जा जमा लिया। क्लासेन ने 12 पारियों में 508 रन बनाए हैं, जबकि साई सुदर्शन के नाम भी इतने ही मैचों और पारियों में 501 रन दर्ज हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं, लेकिन कगिसो रबाडा ने भी इस मुकाबले में 21 विकेट पूरे कर लिए। यानी दोनों कैप की जंग अब बेहद कांटे की हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here