शेर-ए-पंजाब लीग के पहले मैच में रनों की बारिश, अभिषेक की पारी पर भारी अनमोलप्रीत का शतक

0

नई दिल्ली : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमृतसर सूरमास का सामना मोहाली किंग्स से हुआ, जहां बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। पूरे मैच में कुल 520 रन बने। अमृतसर सूरमास के कप्तान अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 26 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन उनकी यह पारी मोहाली किंग्स के अनमोलप्रीत सिंह के शानदार शतक के सामने फीकी पड़ गई।

इस मैच में पहले खेलते हुए अमृतसर की टीम ने 19.5 ओवर में 258 रन बनाए। कप्तान अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद पर 77 रन की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनके साथी ओपनर सहज धवन ने भी 18 गेंद पर 45 रन ठोके। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर ने 22 गेंद पर तूफानी 47 रन बना दिए। इस तरह अमृतसर सूरमास ने 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

259 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहाली किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज मनप्रीत जोहाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि चौथे नंबर पर उतरे आर्यन भाटिया भी अपना खाता नहीं खोल सके। एक समय मोहाली का स्कोर 69 रन पर तीन विकेट था। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने एक छोर संभाले रखा और अमृतसर सूरमास के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मोहाली को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालकर लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ाया।

अनमोलप्रीत के शतक से पलटा मैच का रुख

अनमोलप्रीत ने 51 गेंद पर 133 रन की भीषण पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए। उनका साथ दिया कप्तान रमनदीप सिंह ने और उन्होंने 40 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। अंत में हरप्रीत बराड़ के 8 गेंद पर 23 रन से टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली। मोहाली किंग्स ने 19.3 ओवर में ही सिर्फ 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

दुनिया की किसी भी टी20 लीग के एक मैच में बने कुल रनों की बात करें तो यह मुकाबला सातवें स्थान पर रहा। इस सूची में शीर्ष पर आईपीएल 2024 का सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला है, जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर 549 रन बनाए थे। अब नजर डालते हैं एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनने वाले मुकाबलों की पूरी सूची पर

किसी टी20 लीग के एक मैच में सबसे ज्यादा रन
टीम 1 टीम 2 रन विकेट ओवर रन रेट मैदान मैच की तारीख
RCB SRH 549 10 40.0 13.72 बेंगलुरु 15 अप्रैल 2024
MI न्यूयॉर्क वॉशिंगटन 536 13 38.4 13.86 ओकलैंड 15 जुलाई 2026
DC पंजाब किंग्स 529 6 38.5 13.62 दिल्ली 25 अप्रैल 2026
SRH RR 528 12 40.0 13.2 हैदराबाद 23 मार्च 2025
KKR पंजाब किंग्स 523 8 38.4 13.52 ईडन गार्डन्स 26 अप्रैल 2024
SRH MI 523 8 40.0 13.07 हैदराबाद 27 मार्च 2024
अमृतसर सूरमास मोहाली किंग्स 520 15 39.2 13.27 मोहाली 30 अगस्त 2026
दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज 517 9 38.5 13.31 सेंचुरियन 26 मार्च 2023
हीट स्कॉर्चर्स 515 8 39.5 12.92 ब्रिस्बेन 19 दिसंबर 2025
ग्लेडिएटर्स सुल्तान्स 515 11 40.0 12.87 रावलपिंडी 11 मार्च 2023

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here