स्मृति मंधाना टॉप-10 से बाहर, शेफाली-प्रतिका ने बनाई जगह; दीप्ति-नंदनी का गेंदबाजी में कमाल

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 के शुरुआती तीन मैचों के बाद शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। स्मृति मंधाना फिलहाल टॉप-10 से बाहर 11वें स्थान पर हैं। वहीं, भारत ने अभी सिर्फ एक मुकाबला खेला है, लेकिन शेफाली वर्मा शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। प्रतिका रावल भी इस सूची में नौवें स्थान पर मौजूद हैं। गेंदबाजों की बात करें तो स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं, जबकि युवा नंदनी शर्मा छठे पायदान पर काबिज हैं। टी20 विश्व कप में प्रभाव छोड़ने वाली श्री चरणी भी टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में शामिल हैं।

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने रविवार को जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग चीन के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ए में थाईलैंड, हांगकांग चीन और पाकिस्तान के साथ शामिल है।

महिला एशिया कप 2026 के पहले तीन मैचों के बाद टॉप 10 बैटर्स
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
नन्नापट कोंचारोएनकाई (थाइलैंड) 2 2 68 34.00 76.40 7 0
शेफाली वर्मा (भारत) 1 1 64 64.00 177.78 8 3
चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) 1 1 48 192.00 7 2
नरुएमोल चाइवाइ (थाइलैंड) 1 1 43 43.00 138.71 4 2
कैरी चान (हांगकांग चीन) 1 1 28 28.00 140.00 4 0
यास्मिन दासवानी (हांगकांग चीन) 1 1 28 28.00 68.29 2 0
फन्निता माया (थाइलैंड) 2 2 25 12.50 92.59 2 0
इमेशा दुलानी (श्रीलंका) 1 1 25 25.00 138.89 5 0
प्रतिका रावल (भारत) 1 1 22 22.00 122.22 2 1
मरीना लैम्पलॉफ (हांगकांग चीन) 1 1 22 22.00 200.00 4 0
महिला एशिया कप 2026 के पहले तीन मैचों के बाद टॉप 10 बॉलर्स
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट हॉल 5 विकेट हॉल
मरीना लैम्पलॉफ (हांगकांग चीन) 1 4.0 24 4 2.75 11 1 0
सुलेपॉर्न लाओमी (थाइलैंड) 2 8.0 48 4 12.50 50 0 0
दीप्ति शर्मा (भारत) 1 1.1 7 3 0.00 0 0 0
मिथाली अयोध्या (श्रीलंका) 1 3.5 23 3 4.67 14 0 0
चेतना विमुक्ति (श्रीलंका) 1 4.0 24 3 5.33 16 0 0
नंदनी शर्मा (भारत) 1 4.0 24 3 6.00 18 0 0
ओनिचा कामचोम्फू (थाइलैंड) 2 7.0 42 3 15.33 46 0 0
एलिसन स्यू (हांगकांग चीन) 1 4.0 24 3 12.33 37 0 0
श्री चरणी (भारत) 1 3.0 18 2 5.00 10 0 0
कैरी चान (हांगकांग चीन) 1 4.0 24 2 9.00 18 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here