क्रिकेट के जुनून, युवा प्रतिभाओं के सम्मान और शानदार उपलब्धियों के उत्सव में आपका हार्दिक स्वागत है!

0

रायपुर: हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

TERMINATOR VIPRA STATE-LEVEL SCHOOL CHAMPIONS TROPHY – SEASON 6 (2026) का भव्य पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों की 32 टीमों एवं लगभग 500 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया है।

इस गौरवशाली समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही अनेक प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
  • दिनांक: 04 नवंबर 2026, बुधवार
  • समय: दोपहर 3:30 बजे
  • स्थान: टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी, अमानाका चौक, इमरतलाब के पास, विप्र कॉलेज, रायपुर।

आप सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, खेलप्रेमियों एवं सम्माननीय नागरिकों से मेरा व्यक्तिगत आग्रह है कि इस विशेष अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

आपकी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा होगी।

आइए, मिलकर छत्तीसगढ़ की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाएँ और उनके सुनहरे भविष्य को प्रोत्साहित करें।

आपकी उपस्थिति की प्रतीक्षा रहेगी।

सादर आमंत्रण सहित,

डॉ. शबाब कुरैशी
NIS क्रिकेट कोच
संस्थापक एवं डायरेक्टर
टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here