अभय-चोटरानी और तन्वी ने जीते मुकाबले, स्क्वाश में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

0

नई दिल्ली : अभय सिंह, वीर चोटरानी और तन्वी खन्ना ने बुधवार को एशियन गेम्स की स्क्वाश प्रतियोगिता में अपने-अपने एकल मुकाबलों में आसान जीत दर्ज करते हुए अंतिम 16 में जगह बना ली। दूसरी वरीयता प्राप्त अभय सिंह ने पुरुष एकल के शुरुआती दौर में थाईलैंड के अरकरादेत अरकराहिरुन्या को एकतरफा मुकाबले में 11-1, 11-0, 11-2 से हराया। अभय ने पूरे मुकाबले में सिर्फ 3 अंक गंवाए और शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

अनाहत सिंह गुरुवार को कोर्ट पर उतरेंगी

चोटरानी ने अंतिम 32 के मुकाबले में श्रीलंका के शामिल वकील को 11-8, 11-3, 11-3 से हराया। महिला एकल में तन्वी ने शुरुआती दौर में दक्षिण कोरिया की दामी किम को 11-5, 11-7, 11-5 से शिकस्त दी। विश्व रैंकिंग में भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी 17वें नंबर की अनाहत सिंह गुरुवार को सिंगापुर की ओ यिओंग वाई लिन के खिलाफ अंतिम 16 के मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पुरुष और महिला एकल के विजेताओं को 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जहां स्क्वाश ओलंपिक में पदार्पण करेगा।

अमित पंघाल ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारत के अमित पंघाल बुधवार को मुक्केबाजी स्पर्धा में सर्वसम्मति से हुए फैसले में जीत के साथ पुरुषों के 80 किलो क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पहली बार एशियाई खेलों में उतरे 21 वर्ष के राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता पंघाल ने बहरीन के हमसा वोगेल को अंतिम 16 में 5-0 से हराया। पिछले साल विश्व मुक्केबाजी कप में रजत पदक जीतने वाले अंकुश अब पदक पक्का करने से एक जीत दूर हैं। वह क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेहरूज सालिमोव से खेलेंगे। भारत के चार मुक्केबाजों ने अब तक पहले दौर में शानदार जीत दर्ज की है।

जीत के साथ अमित पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

रोहित फाइनल में जगह बनाने से चूके

भारतीय तैराक रोहित बेनेडिक्टन एशियन गेम्स में पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। रोहित ने 53.08 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में चौथा और कुल मिलाकर 13वां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में अनुभवी भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने शुरुआत नहीं की। प्रतियोगिता के शीर्ष 8 तैराकों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here