छत्तीसगढ़ के वरुण सिंह भुई और मयंक वर्मा का शेष भारत अंडर-23 टीम में चयन

0
मयंक वर्मा

रायपुर (NST)। छत्तीसगढ़ के रणजी एवं अंडर-23 क्रिकेटर वरुण सिंह भुई तथा मयंक वर्मा का चयन कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी के लिए शेष भारत (Rest of India) अंडर-23 टीम में किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने शेष भारत की अंडर-23 टीम का चयन किया है। यह टीम कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी चैंपियन तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

यह मुकाबला 1 से 4 अक्टूबर तक चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा।बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 में दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन शेष भारत अंडर-23 टीम में किया गया है।

वरुण भुई

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज वरुण सिंह भुई ने कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 में 8 मैचों की 15 पारियों में 2.79 की औसत से 41 विकेट हासिल किए। उन्होंने तीन बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। वरुण टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पूरे भारत में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज मयंक वर्मा ने 6 मैचों की 12 पारियों में 632 रन बनाए। उनके खाते में एक शतक और चार अर्धशतक रहे। मयंक ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार 164 रन की पारी भी खेली थी।

शेष भारत अंडर-23 टीम

प्रियांशु मोलिया (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आयुष जेठवा, मनन भट्ट, दिग्विजय पाटिल, रक्षित मेहता, अरवेली अवनीश राव, मयंक वर्मा, इमानियोट सिंह चहल, चंद्रराज राठौड़, वरुण सिंह भुई, गणेश सुथार, निखिल गिरी, चेतन शर्मा और जी. सुमित।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों का शेष भारत टीम में चयन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here