अभिषेक-वैभव ओपनिंग, संजू बाहर और नितीश की एंट्री; अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम भी मजबूत चुनौती पेश कर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।

अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है और इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया को परेशान कर सकते हैं। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, नूर अहमद, इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजेई जैसे तगड़े खिलाड़ी हैं जो मैच को पलट सकते हैं। भारत को अफगानिस्तान को हल्के में लेने की भूल तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। भारत को इस मैच को जीतने के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ नितीश रेड्डी पर दांव, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी जगह!

भारत की तरफ से पहले मैच में पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद वो ओपनिंग स्लॉट के लिए तगड़े दावेदार बन गए हैं। वहीं इस बात की संभावना है कि संजू सैमसन को इंतजार करना पड़ सकता है। अभिषेक अच्छी लय में हैं और उन्होंने इस सीरीज से पहले शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में कुछ अच्छी पारियां खेली थी।

तीसरे नंबर पर इशान किशन होंगे जिन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 350 रन बनाए थे और शानदार फॉर्म में हैं तो वहीं चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खुद होंगे। टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा 5वें स्थान पर होंगे जबकि शिवम दुबे छठे नंबर पर फिनिशर की भूमिका में होंगे। दिल्ली की पिच को देखते हुए अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है जबकि हाल में पूरी तरह से फिट होने वाले नितीश कुमार रेड्डी या फिर वाशिंगटन सुंदर में से कोई एक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को पिच की परिस्थितियों को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। टीम में विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती को जगह मिल सकती है, जिन्हें अक्षर पटेल का साथ मिलेगा। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किए गए यश ठाकुर को फिलहाल अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here