पोंटिंग नंबर-1, कोहली तीसरे पायदान पर; बाबर ने पूरे किए 7000 रन, टॉप-16 कप्तानों की सूची

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 76 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। बाबर आजम, मिस्बाह-उल-हक के बाद 7000 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है।

पोंटिंग नंबर-1, कोहली नंबर-3; बाबर ने पूरे किए 7000 रन

बाबर आजम ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में 16वें नंबर पर आ गए। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 15440 रन बनाए थे। वहीं ग्रीम स्मिथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 14878 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं जिन्होंने बतौर कप्तान कुल 12883 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टीफन फ्लेमिंग हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में में 11561 रन बनाए हैं जबकि एमएस धोनी इस सूची में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 11207 रन बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए थे। एलन बोर्डर इस सूची में छठे स्थान पर 11062 रन के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। केन विलियमसन इस सूची में 9541 रन के साथ 7वें जबकि अर्जुन रणतुंगा 8726 रन के साथ 8वें नंबर पर हैं। ब्रायन लारा इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं जबकि महेला जयवर्धने 10वें स्थान पर हैं।

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन (औसत)
  • 15440 रन- रिकी पोंटिंग (45.54)
  • 14878 रन- ग्रीम स्मिथ (43.12)
  • 12883 रन- विराट कोहली (59.92)
  • 11561 रन- स्टीफन फ्लेमिंग (35.68)
  • 11207 रन- एमएस धोनी (46.89)
  • 11062 रन- एलन बॉर्डर (41.27)
  • 9541 रन- केन विलियमसन (47.46)
  • 8726 रन- अर्जुन रणतुंगा (37.13)
  • 8410 रन- ब्रायन लारा (45.45)
  • 7673 रन- महेला जयवर्धने (41.70)
  • 7665 रन- सौरव गांगुली (38.32)
  • 7392 रन- मिस्बाह-उल-हक (48.31)
  • 7372 रन- एलिएस्टर कुक (43.36)
  • 7149 रन- क्लाइव लॉयड (47.66)
  • 7060 रन- माइकल क्लार्क (47.38)
  • 7001रन- बाबर आजम (47.30)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here