29.9 C
New Delhi
Monday, June 2, 2025

अकादमी का मुक्केबाज गौरव भारतीय टीम में, बुल्गारिया में दिखाएगा जलवा

भोपाल। मध्यप्रदेश मार्शल आट्र्स अकादमी के मुक्केबाज गौरव चौहान का चयन भारतीय दल में हुआ है। भारतीय दल बुल्गारिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है। गौरव ने हाल ही मेें सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
गौरव 91 किग्रा भार वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन बने हैं। उन्होंने फाइनल में हिमाचल प्रदेश के मुक्केबाज को हराया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर गौरव का चयन भारतीय दल में हुआ है। बुल्गारिया में प्रशिक्षण और टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 27 फरवरी तक किया जा रहा है।
अकादमी के चीफ कोच विश्वामित्र अवार्डी रोशनलाल ने बताया कि गौरव ने कम समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। गौरव के पंच पॉवरफुल है और तकनीकी रूप से भी वह परिपक्व हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और टूर्नामेंट से उसके खेल में और भी निखार आएगा।
एशियन गेम्स और ओलंपिक लक्ष्य
गौरव ने कड़े परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। उसने अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। उसका पहला लक्ष्य अगले वर्ष होने वाले एशियन गेम्स है। वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पदक जीतना चाहता है। इसके बाद अगला लक्ष्य ओलंपिक का महाकुंभ है, जो 2020 में होने वाला है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles