ऐस क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत, रॉबिन मेनन क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया

0

NST news, भोपाल. विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉबिन मेनन क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया। मुकाबले में खुशवंत सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन मेनन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से आराध्या ने नाबाद 46 रन और ऋषभ यादव ने 35 रन का योगदान दिया। ऐस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज खुशवंत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट झटके। मनमोहन को भी 2 विकेट मिले।

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐस क्रिकेट एकेडमी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 21.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो खुशवंत सिंह रहे, जिन्होंने 77 गेंदों में 99 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 18 चौके और 2 छक्के लगाए। अयान खान ने भी 10 रन का योगदान दिया।  रॉबिन मेनन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य धुर्वे, आराध्या और रचित सक्सेना ने 1-1 विकेट लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए खुशवंत सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
रॉबिन मेनन क्रिकेट एकेडमी: 145/8, 35 ओवर (आराध्या 46*, ऋषभ यादव 35)
ऐस क्रिकेट एकेडमी: 146/3, 21.5 ओवर (खुशवंत सिंह 99)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here