रोहित शर्मा हाउस की शानदार जीत, विराट कोहली हाउस को 30 रन से हराया

0

NST news, भोपाल। अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंडर-16 एज ग्रुप में रोहित शर्मा हाउस और विराट कोहली हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा हाउस ने विराट कोहली हाउस को 30 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा हाउस ने 44.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य सोलंकी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सूर्या जाट ने 33 और युवराज ठाकुर ने 19 रन का योगदान दिया। विराट कोहली हाउस की तरफ से सुधांशु शुक्ला ने 3 विकेट लिए, जबकि मार्तंड पाल और सौरभ नागर को 2-2 सफलताएं मिलीं।

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली हाउस की टीम 30वें ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। जय बैरागी ने 35, रजित मीना ने 25 और सुधांशु शुक्ला ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।  रोहित शर्मा हाउस की ओर से वंश मेश्राम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। आदित्य सोलंकी ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए। विराज चतुर्वेदी को 1 विकेट मिला। मैच के बाद पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी एवं बीडीसीए चयनकर्ता समीर मिरिकर ने वंश मेश्राम और आदित्य सोलंकी को संयुक्त रूप से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here