नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टेस्ट को जीतकर न केवल सीरीज पर कब्जा जमाने पर है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंकतालिका में अपनी स्थिति और भी मजबूत करने की होगी।
दूसरे टेस्ट में नहीं होगा बदलाव, प्लेइंग इलेवन बरकरार रहने की उम्मीद
दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में क्या किसी तरह का बदलाव हो सकता है और दिल्ली की पिच को देखते हुए क्या नितीश रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा इसके बारे में भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेयान ने कहा कि वे दूसरे टेस्ट में बिना किसी बदलाव के प्लेइंग इलेवन उतारेंगे। उन्होंने इस बात पर भी जो दिया कि पिछले मैच में उन्हें नितीश रेड्डी का अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था इसलिए ये मैच इस ऑलराउंडर के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मौका होगा।
नितीश रेड्डी को मिला बड़ा मौका, दूसरे टेस्ट में कर सकते हैं डेब्यू!
रेयान ने साफ कर दिया कि दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि हम अपने संयोजन में किसी तरह का बदलाव की संभावना नहीं रखते। अब हमारा मकसद भारत के लिए एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर तैयार करना है और जब हम विदेशी दौरों पर जाते हैं तो हम चाहते हैं कि हमारे पास इस तरह का खिलाड़ी हो। हमने पिछले हफ्ते नितीश पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें एक और मौका देने और टीम के संतुलन को बदले बिना खेलने का अच्छा मौका है। हमें लगता है कि वो एक शानदार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।
सहायक कोच रेयान ने नितीश रेड्डी की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में यह साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अब उनके सामने चुनौती एक ऑलराउंडर के रूप में खुद को स्थापित करने की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेयान ने कहा, “जब उन्हें मौके मिलेंगे, तो वह न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी को और निखारेंगे, बल्कि गेंदबाजी में भी सुधार करेंगे, जिससे टीम को भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा। यह सब उनके मौके का सही इस्तेमाल करने पर निर्भर करता है।”


