अल हिलाल ने नेमार की जगह उरुग्वे स्टार डार्विन नुनेज को टीम में किया शामिल

0

रियाद: सऊदी अरब के मशहूर फुटबॉल क्लब अल हिलाल ने ब्राजील के सुपरस्टार नेमार के स्थान पर उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर डार्विन नुनेज को टीम में शामिल कर लिया है। क्लब प्रबंधन ने नुनेज के साथ यह अनुबंध टीम की आक्रमण पंक्ति को मजबूती देने और आगामी सत्र में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया है।

अल हिलाल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल की तरफ से खेलने वाले नुनेज के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। रिपोर्टों के अनुसार यह अनुबंध छह करोड़ 20 लाख डॉलर में किया गया है। सऊदी अरब की सबसे सफल टीम अल हिलाल जनवरी में ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार को रिलीज करने के बाद एक और स्टार खिलाड़ी की तलाश में थी।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने जून में क्लब विश्व कप से पहले इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। नुनेज प्रीमियर लीग में मिले-जुले प्रदर्शन के बाद लिवरपूल छोड़ रहे हैं। उन्होंने 143 मैचों में 40 गोल किए और पिछले सत्र में प्रीमियर लीग का खिताब जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here