Boxing: सिर की चोट बनी जानलेवा, जापान ने गंवाए दो बॉक्सर

0

टोक्यो: जापान के टोक्यो स्थित कोराकुएन हॉल में हुए अलग-अलग मुकाबलों में सिर पर चोट लगने से दो मुक्केबाजों की मौत हो गई। पहली घटना 2 अगस्त को हुई, जब 28 वर्षीय शिगेतोशी कोटारी ओरिएंटल एंड पैसिफिक बॉक्सिंग फेडरेशन के जूनियर लाइटवेट चैंपियन यामातो हाटा के खिलाफ 12 राउंड का मुकाबला ड्रॉ कराने के तुरंत बाद बेहोश हो गए। उन्हें सबड्यूरल हेमेटोमा (मस्तिष्क और खोपड़ी के बीच खून जमने की स्थिति) के लिए आपातकालीन सर्जरी से गुज़रना पड़ा, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

पेशेवर मुक्केबाजी की सर्वोच्च संस्था विश्व मुक्केबाजी संगठन (डब्ल्यूबीओ) ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुक्केबाजी जगत जापान के मुक्केबाज शिगेतोशी कोटारी की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है। वह रिंग में योद्धा थे। उनके परिवार और जापान के मुक्केबाजी समुदाय के प्रति हमारी संवेदनाएं हैंं।’ शनिवार को जापान के एक अन्य मुक्केबाज 28 वर्षीय हिरोमासा उराकावा की योजी सैतो से नॉकआउट हार के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई। उनकी जान बचाने के लिए क्रैनियोटॉमी की गई थी।

डब्ल्यूबीओ ने शनिवार को एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘यह हृदय विदारक खबर शिगेतोशी कोटारी के निधन के एक दिन बाद आई है। उराकावा की उसी प्रतियोगिता के दौरान के लगी चोटों के कारण मौत हो गई। हम इस मुश्किल समय में उनके परिवारों, दोस्तों और जापानी मुक्केबाजी समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here