एलन, रघुवंशी और ग्रीन के तूफान से KKR की शानदार जीत, गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

0

कोलकाता . कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।  KKR की ओर से फिन एलन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 93 रन बनाए। उनकी पारी में 10 छक्के शामिल रहे। इसके बाद युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात की टीम ने मैच में कई आसान कैच छोड़े, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने तेज शुरुआत की और शुरुआती तीन ओवर में बिना विकेट खोए 42 रन बना लिए। साई सुदर्शन ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन चोटिल होकर कुछ समय के लिए मैदान छोड़ना पड़ा। कप्तान शुभमन गिल ने 85 रन और जोस बटलर ने 57 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रह गई। साई सुदर्शन ने वापसी के बाद नाबाद 53 रन बनाए। KKR की गेंदबाजी में सुनील नरेन सबसे सफल रहे। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अंततः गुजरात टाइटंस की टीम 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी और मुकाबला 29 रन से हार गई।  इस जीत के साथ KKR ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा, जबकि गुजरात टाइटंस को लगातार जीत के बाद बड़ा झटका लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here