नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक अभियान लगातार मजबूत होता जा रहा है। मंगलवार, 29 सितंबर की दोपहर 1 बजे तक भारत ने 5 स्वर्ण, 21 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 48 पदक अपने नाम कर लिए हैं। खास बात यह है कि भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। कबड्डी और क्रिकेट में स्वर्ण पदक से लेकर निशानेबाजी, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, वुशु, स्क्वैश और बैडमिंटन तक भारतीय खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया है। 11वें दिन नीरू ढांडा के व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग स्वर्ण ने भारत को इस एशियाड का पांचवां गोल्ड दिलाया। यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी रहा। यहां देखिए एशियन गेम्स 2026 में भारत के सभी पदक विजेताओं की पूरी सूची।
एशियाई खेल 2026 पदक तालिका (29 सितंबर 2026 की दोपहर एक बजे तक अपडेट)
| देश | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल |
| चीन | 135 | 55 | 45 | 236 |
| जापान | 42 | 68 | 63 | 173 |
| साउथ कोरिया | 22 | 26 | 44 | 92 |
| उज्बेकिस्तान | 13 | 17 | 13 | 43 |
| थाइलैंड | 10 | 8 | 12 | 30 |
| कजाखस्तान | 9 | 13 | 25 | 47 |
| बहरीन | 9 | 3 | 3 | 15 |
| ईरान | 8 | 15 | 11 | 34 |
| नॉर्थ कोरिया | 7 | 5 | 5 | 17 |
| मलेशिया | 6 | 4 | 9 | 19 |
| भारत | 5 | 21 | 22 | 48 |
| हॉन्गकॉन्ग | 5 | 12 | 18 | 35 |
| ताइवान | 3 | 7 | 23 | 34 |
| कतर | 3 | 3 | 2 | 8 |
| कुवैत | 3 | 1 | 4 | 8 |
| इंडोनेशिया | 2 | 8 | 20 | 30 |
| सिंगापुर | 2 | 5 | 3 | 10 |
| फिलीपींस | 2 | 3 | 11 | 16 |
| तजाकिस्तान | 2 | 2 | 2 | 6 |
| वियतनाम | 2 | 1 | 17 | 20 |
| मकाओ | 1 | 4 | 1 | 6 |
| जॉर्डन | 1 | 1 | 1 | 3 |
| म्यांमार | 1 | 1 | 1 | 3 |
| श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 2 |
| संयुक्त अरब अमीरात | 1 | 1 | 0 | 2 |
| सऊदी अरब | 0 | 2 | 5 | 7 |
| तुर्कमेनिस्तान | 0 | 2 | 0 | 2 |
| किर्गिस्तान | 0 | 1 | 4 | 5 |
| अफगानिस्तान | 0 | 1 | 2 | 3 |
| इराक | 0 | 1 | 2 | 3 |
| लेबनान | 0 | 1 | 1 | 2 |
| ओमान | 0 | 1 | 1 | 2 |
| कम्बोडिया | 0 | 0 | 4 | 4 |
| पाकिस्तान | 0 | 0 | 4 | 4 |
| नेपाल | 0 | 0 | 2 | 2 |
| बांग्लादेश | 0 | 0 | 1 | 1 |
| ब्रुनेई | 0 | 0 | 1 | 1 |
| लाओस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मंगोलिया | 0 | 0 | 1 | 1 |
| सीरिया | 0 | 0 | 1 | 1 |
एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी सूची
कबड्डी
- भारतीय महिला टीम: स्वर्ण पदक
- भारतीय पुरुष टीम: स्वर्ण पदक
क्रिकेट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: स्वर्ण पदक
निशानेबाजी
- एलावेनिल वलारिवन: महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक
- एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्शा विनोद: महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक
- हिमांशु ढिल्लों: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक
- रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक
- रुद्राक्ष पाटिल: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक
- राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल: महिला स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक
- अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल, मिराज अहमद खान: पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक
- अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल: मिक्स्ड स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक
- कमलजीत, सुरुचि सिंह: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक
- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल और नीरज कुमार: पुरुष 50 मीटर राइफल 3P (थ्री पोजिशन) टीम स्पर्धा में रजत पदक
- आशी चौकसे, विदर्शा कोचालुमकल विनोद और तिलोत्तमा सेन: महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम स्पर्धा में रजत पदक
- ईशा सिंह: महिला 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक
- नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत: महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक
- नीरू ढांडा: महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक
एथलेटिक्स
- सीमा कुमारी: महिला 10000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक
- टीके विशाल, एमआर पूवम्मा, टीएस मनु और विद्या रामराज: मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम स्पर्धा में रजत पदक
- मनप्रीत कौर: महिला शॉट पुट में कांस्य पदक
- तजिंदरपाल सिंह तूर: पुरुष शॉट पुट में रजत पदक
- गुलवीर सिंह: पुरुष 10000 मीटर दौड़ में रजत पदक
- बरनिका इलांगोवन: महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक
- सावन बरवाल: पुरुष मैराथन स्पर्धा में रजत पदक
- प्राची: महिला 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक
- हरिता: महिला 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक
- एंसी सोजन: महिला लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक
- तेजस्विन शंकर: पुरुष डेकाथलॉन में कांस्य पदक
- पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य पदक
- पारुल चौधरी: महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक
- सर्वेश कुशारे: पुरुष ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक
- गुलवीर सिंह: पुरुष 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक
- विद्या रामराज: महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक
- श्रीशंकर मुरली: पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक
- रोहित यादव: पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक
- यशवीर सिंह: पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक
स्क्वैश
जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार: मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक
अनाहत सिंह: महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक
अभय सिंह: पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
सुचिका तारियाल: महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक
कुराश
पिंकी बल्हारा: महिला 78 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक
भारोत्तोलन
मीराबाई चानू: महिला 49 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक
सॉफ्ट टेनिस
जय मीणा: पुरुष एकल स्पर्धा में कांस्य पदक
बैडमिंटन
लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला: पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक
वुशु
रोशिबिना देवी: महिला 60 किग्रा सांडा स्पर्धा में रजत पदक
रोइंग
सतनाम सिंह, सलमान खान: पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक
टेबल टेनिस
मानुष शाह, दिया चितले: मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक


