नई दिल्ली : पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शनिवार (31 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया। इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिलाने वाले शादाब खान को इस मुकाबले से बाहर रखा गया है। उनकी जगह फहीम अशरफ को टीम में शामिल किया गया। वहीं, श्रीलंका ने इशान मलिंगा की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका दिया है।
फाइनल से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज में दो बार भिड़ंत हुई। पाकिस्तान को एक मैच में जीत मिली। श्रीलंका ने दूसरा मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। पहले मैच पाकिस्तान ने सलमान आगा के शतक की मदद से 49.5 ओवर में 305 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम 48.1 ओवर में 268 रनों पर आउट हो गई थी। दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम 25.3 ओवर में 110 रन पर आउट हो गई थी। श्रीलंका ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 114 रन बना लिए थे।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रथनायके, सहान अराचिगे, जनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
फखर जमान, माज सदाकत, बाबर आजम, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (सी), नसीम शाह, हारिस रऊफ।


