अजहर छावनी टीम बनी रियाज़ कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 की चैंपियन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब, जिया हाउस कोहेफिज़ा भोपाल द्वारा आयोजित चार दिवसीय रियाज़ कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का सफल समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की करीब 28 से 32 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में अजहर छावनी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मीरांश नदीम इलेवन टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि आल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुनव्वर कौसर मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बेस्ट शाट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब के संचालक एवं संस्थापक शाहबाज़ कौसर और सुफियान अली ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 45 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बालर, मैन आफ द मैच, प्लेयर आफ द टूर्नामेंट और बेस्ट फील्डर के व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here