28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

बांग्लादेश ए ने अफगानिस्तान ए को हराया, ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर बनी त्रिकोणीय

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में ग्रुप ए की सेमीफाइनल दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई है। सोमवार (17 नवंबर) को श्रीलंका ए ने हांगकांग ए को हराकर अपना खाता खोला, जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ए ने अफगानिस्तान ए को 8 विकेट से मात दे दी। श्रीलंका ए को हराने वाली अफगानिस्तान ए की टीम बांग्लादेश ए के सामने पूरी तरह दबाव में नजर आई और खराब प्रदर्शन के चलते उसे 8 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी।

बांग्लादेश ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अफगानिस्तान ए को 78 रन पर आउट कर दिया। बांग्लादेश ए के लिए रकिबु हसन और रिपोन मंडल ने 3-3 विकेट लिए। अफगानिस्तान ए के लिए कप्तान दारविश रसूली ने सबसे ज्यादा 27 रन नाए। इसके अलावा इजाज इहमद अहमदजई ने 12-12 रन बनाए। इसके अलावा किसी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया।

सेमीफाइनल की जंग बनी त्रिकोणीय

बांग्लादेश ए ने 79 रन के लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। बांग्लादेश ए की जीत से ग्रुप ए में सेमीफाइनल की लड़ाई त्रिकोणीय हो गई। बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए में से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी इसका फैसला 19 नवंबर को होगा। अफगानिस्तान ए का सामना हॉन्गकॉन्ग से होगा। श्रीलंका ए का सामना बांग्लादेश ए से होगा।

नॉकआउट का समीकरण

अगर बांग्लादेश ए अपना मुकाबला जीत लेता है, तो उसके छह अंक हो जाएंगे और श्रीलंका ए के लिए सेमीफाइनल का रास्ता काफी कठिन हो जाएगा। ऐसे हालात में श्रीलंका ए तभी नॉकआउट में पहुंच पाएगा जब हांगकांग, अफगानिस्तान ए को हराने में सफल हो। वहीं यदि श्रीलंका ए बांग्लादेश ए को मात देता है और अफगानिस्तान ए अपना मैच जीत जाता है, तो ग्रुप की तीनों टीमों के अंक बराबर हो जाएंगे और सेमीफाइनल में जगह का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा।

ग्रुप ए के बाकी मैच

19 नंवबर- अफगानिस्तान ए बनाम हॉन्गकॉन्ग।
19 नंवबर- बांग्लादेश ए बनाम श्रीलंका ए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles