भोपाल: 11 से 17 अगस्त तक जीएच रायसोनी स्मृति 63 वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं 78 वीं एमपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 का आयोजन जिया स्पोर्ट्स क्लब, जेके रोड़, भोपाल में किया जायेगा. स्पर्धा में 2 लाख रूपये पुरुस्कार के रुप में खिलाड़ियों को दिए जायेंगे. खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग, सोमवार सायं 5 बजे प्रतियोगिता का उद्धघाटन करेंगे.
भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्पर्धा के आयोजन सचिव अभिमन्यु चोपड़ा नें बताया कि 11 और 12 अगस्त को इंटर डिस्ट्रिक्ट टीम स्पर्धा खेली जाएगी. व्यक्तिगत स्पर्धा के मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई करने हेतु 11 से 14 अगस्त तक क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जायेंगे. मुख्य दौर के मैचेस 15 से 17 अगस्त तक खेले जायेंगे. अभी तक 500 से अधिक एंट्री प्राप्त हो चुकी हैं, जो सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का एक रिकॉर्ड है.


