Buchi Babu Tournament: सरफराज खान ने भारतीय टीम से बाहर रहते हुए 105 के स्ट्राइक रेट से शतक जड़ा

0

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले दिन, सोमवार (18 अगस्त) को मुंबई की ओर से तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन XI के खिलाफ जबरदस्त शतकीय पारी खेली। उन्होंने 92 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे, और अपनी पारी का स्ट्राइक रेट 105 का रहा। सरफराज की शतकीय पारी के बदौलत मुंबई ने पहले दिन चायकाल तक 64 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। सरफराज खान 95 गेंद पर 103 रन और आकाश पारकर 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। इसके अलावा सुवेद पारकर ने 121 गेंद पर 72 रन बनाए। आकाश आनंद 14 रन बनाकर आउट हुए।

सरफराज ने मुंबई की बल्लेबाजी संभाली

सरफराज खान के क्रीज पर आने के समय मुंबई ने 98 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने सुवेद पारकर के साथ मिलकर टीम की लय को संभाला और 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस दौरान मुशीर खान 30, आयुष म्हात्रे 13, हर्ष अघव 2 और आकाश आनंद 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन XI की ओर से सिद्धार्थ एम ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रेम कुमार, लोकेश राज और सोनू यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड दौरे में खेल का अवसर नहीं मिला

सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी, जबकि करुण नायर और साई सुदर्शन को प्राथमिकता दी गई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले यदि सरफराज घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें राष्ट्रीय टीम में अवसर मिल सकता है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेले गए पहले चार दिवसीय मैच की पहली पारी में सरफराज ने 92 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

सरफराज खान का राष्ट्रीय टीम में योगदान

सरफराज खान ने भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैचों में 11 पारियों में कुल 371 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 37.10 का रहा। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी जमाए। हालांकि, सरफराज पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें मौके नहीं मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here