SRH की शर्मनाक हार के बाद कप्तान पैट कमिंस पर जुर्माना, जानिए IPL 2026 में किन कप्तानों पर लगी पेनल्टी

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया, जो रनों के लिहाज से टीम की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत रही। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह उनकी सबसे बड़ी हार साबित हुई। मैच के बाद हैदराबाद को एक और बड़ा झटका तब लगा, जब टीम के कप्तान पैट कमिंस पर जुर्माना लगाया गया। इस सीजन यह आठवां मौका है जब किसी कप्तान पर पेनल्टी लगी है, जबकि कमिंस ऐसे सातवें कप्तान बने जिन पर आईपीएल 2026 में जुर्माना लगाया गया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में पैट कमिंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में उनके ऊपर लगे आरोप की पुष्टि करते हुए 12 लाख रुपये के जुर्माने का ऐलान किया गया। बयान में कहा गया, “यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला ओवर-रेट अपराध है, इसलिए आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत उन पर न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी पेनल्टी लगाई गई और 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

IPL 2026 में स्लो ओवर रेट के चलते इन कप्तानों पर लगा जुर्माना
कप्तानटीमअपराधजुर्मानामैच
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्सपहला अपराध12 लाखबनाम GT (मैच 4)
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्सदूसरा अपराध24 लाखबनाम CSK (मैच 7)
शुभमन गिलगुजरात टाइटन्सपहला अपराध12 लाखबनाम DC (मैच 14)
ऋतुराज गायकवाड़चेन्नई सुपर किंग्सपहला अपराध12 लाखबनाम DC (मैच 18)
हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंसपहला अपराध12 लाखबनाम RCB (मैच 20)
अजिंक्य रहाणेकोलकाता नाइट राइडर्सपहला अपराध12 लाखबनाम CSK (मैच 22)
अक्षर पटेलदिल्ली कैपिटल्सपहला अपराध12 लाखबनाम PBKS (मैच 55)
पैट कमिंससनराइजर्स हैदराबादपहला अपराध12 लाखबनाम GT (मैच 56)
सनराइजर्स हैदराबाद की शर्मनाक हार

सनराइजर्स हैदराबाद को इस मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अपना आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर दर्ज किया। इस हार के बाद टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन प्लेऑफ की राह अब मुश्किल हो गई है। अपनी जगह मजबूत करने के लिए हैदराबाद को बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। टीम अब 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here