चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला, आयुष म्हात्रे की जगह मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी को मिला मौका

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव किया है और आयुष म्हात्रे के विकल्प का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट के कारण म्हात्रे पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। आकाश मधवाल पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और अब वह सीएसके का हिस्सा बन गए हैं।

आकाश मधवाल ने मुंबई इंडियंस का 2023 और 2024 में प्रतिनिधित्व किया था, जबकि 2025 में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। उन्होंने अब तक 17 मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं और उनके नाम एक पारी में पांच विकेट लेने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

2 फिफ्टी जड़ चुके हैं आयुष म्हात्रे

भारत को 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैचों में दो अर्धशतक लगाए थे और वह अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है। म्हात्रे के अलावा तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक खलील के विकल्प का ऐलान नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here