एनएसटी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश की प्रतिभाशाली भारोत्तोलक Gyaneshwari Yadav का चयन आगामी 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में हुआ है। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय भारोत्तोलन टीम का अनुकूलन प्रशिक्षण शिविर 28 जून से 22 जुलाई 2026 तक यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 23 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगी।
ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। उनके चयन को छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, महासचिव विक्रम सिसोदिया तथा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।


