भोपाल | क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल ने पहले दिन अंकुर क्रिकेट अकादमी के विरुद्ध 185 रन बनाए। महापौर अंकुर क्रिकेट लीग में क्लब भोपाल से अभिनव ने 51, यशराज 29 और शिवांग 40, कृश याज्ञनिक ने 31 रन बनाए। राधेश्याम ने 4 और सार्थक सोनी-भाग्य स्वामी ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक अंकुर अकादमी ने 3/134 रन बना लिए। जिसमें शिवांस शर्मा 63, आर्या शूद 22, राज रामोला 25 रन और अखिल 12 रनों पर नाबाद हैं। इससे पहले महापौर आलोक शर्मा ने एमपीसीए के सदस्यों काे सम्मानित किया। वहीं डॉ. निर्भय श्रीवास्तव व कोच ज्योति प्रकाश त्यागी उपस्थित रहे।

